बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 79 अंक गिरकर हुआ बंद
Advertisement

बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 79 अंक गिरकर हुआ बंद

घरेलू शेयर बाजारों में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गयी। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स करीब 79 अंक गिरकर 27, 346.82 अंक पर बंद हुआ। सिगेरट की खुली बिक्री पर प्रस्तावित प्रतिबंध से आईटीसी के शेयर में बड़ी गिरावट देखी गयी साथ ही वैश्विक स्तर पर कमजोर रूख से धातु कंपनियों के शेयर भी कमजोर रहे।

बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 79 अंक गिरकर हुआ बंद

मुंबई : घरेलू शेयर बाजारों में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गयी। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स करीब 79 अंक गिरकर 27, 346.82 अंक पर बंद हुआ। सिगेरट की खुली बिक्री पर प्रस्तावित प्रतिबंध से आईटीसी के शेयर में बड़ी गिरावट देखी गयी साथ ही वैश्विक स्तर पर कमजोर रूख से धातु कंपनियों के शेयर भी कमजोर रहे।

धातु, रोजमर्रा के उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी), स्वास्थ्य, रीयल्टी, बैंक, तेल एवं गैस उपभोक्ता, टिकाऊ सार्वजनिक उपक्रम तथा बिजली क्षेत्र के शेयरों में बिकवाली देखी गयी। हालांकि आईटी, प्रौद्योगिकी, वाहन, बिजली तथा पूंजीगत वस्तु क्षेत्र के शेयरों में लिवाली से गिरावट पर कुछ अंकुश लगा। थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति दिसंबर में मामूली रूप से बढ़कर 0.11 प्रतिशत हो गयी। हालांकि आज ही जारी इन आकड़ों को बाजार ने कोई खास तवज्जो नहीं दी।

30 शेयरों वाला बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला लेकिन बाद में इसमें गिरावट आयी और यह एक समय 27,203.25 अंक के निम्न स्तर तक चला गया था। हालांकि बाद में यह 78.91 अंक या 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 27,346.82 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स कल 159 अंक कमजोर हुआ था।

50 शेयरों वाला नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 21.85 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,277.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 8,326.45 से 8,236.65 अंक के दायरे में रहा। सेंसेक्स में 10.75 प्रतिशत भारांश रखने वाला आईटीसी का शेयर 3.29 प्रतिशत नीचे आया।

सरकार ने धूम्रपान निरोधक कानून में संशोधन का प्रस्ताव किया है। इसमें सिगरेट की खुली बिक्री पर प्रतिबंध समेत अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं। कारोबारियों के अनुसार एशियाई बाजारों में कमजोर रूख का बाजार पर असर पड़ा। वैश्विक स्तर पर वृद्धि कमजोर होने से मूल धातु की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। इससे घरेलू शेयर बाजारों में धातु खंड के शेयरों में बिकवाली देखी गयी।

Trending news