चीन के बड़े सरकारी बैंकों ने की हजारों कर्मचारियों की छंटनी
Advertisement

चीन के बड़े सरकारी बैंकों ने की हजारों कर्मचारियों की छंटनी

चीन के बड़े सरकारी बैंकों ने अपने हजारों कर्मचारियों की छंटनी की है। ऐसा विश्व की इस दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में नरमी और बैंकिंग उद्योग में सबसे बड़े संकट के दौर के बीच हो रहा है।

बीजिंग : चीन के बड़े सरकारी बैंकों ने अपने हजारों कर्मचारियों की छंटनी की है। ऐसा विश्व की इस दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में नरमी और बैंकिंग उद्योग में सबसे बड़े संकट के दौर के बीच हो रहा है।

हांगकांग के साउथ चायना मार्निंग पोस्ट की खबर में कहा गया कि शीर्ष चार राष्ट्रीय बैंकों ने 22,260 कर्मचारियों की छंटनी की है। इनका मुनाफा इस साल की पहली छमाही में घटा या पिछले स्तर पर बरकरार रहा था। यहां बैंकिंग क्षेत्र में 2015 में 18.7 लाख थी।

आर्थिक नरमी बरकरार रहने के बीच चीन ने इस्पात तथा कोयला उत्पादन में अतिरिक्त क्षमता की कटौती की भी योजना की घोषणा की है जिससे 18 लाख कर्मचारियों को रोजगार से हाथ धोना होगा। इधर, 23 लाख सैनिकों वाली चीन की सेना भी अगले साल तीन लाख कर्मचारियों की छंटनी करेगी।

Trending news