सोने से ठीक पहले क्या करते हैं ओबामा और बिल गेट्स? आप भी जानिए
Advertisement
trendingNow1348441

सोने से ठीक पहले क्या करते हैं ओबामा और बिल गेट्स? आप भी जानिए

बिल गेट्स और बराक ओबामा (FILE PIC)

नई दिल्ली. अक्सर लोग सफल लोगों की सफलता की कहानियां सुनते हैं और उनके विचारों को फोलो भी करते हैं, लेकिन सफल बनने के लिए वो आदतें भी जरूरी हैं जो सफल लोग के अंदर होती है. सोने से पहले आप जो काम करते हैं उसका असर अगले दिन के काम पर जरूर दिखाई देता है. इसलिए दुनिया के चार सबसे सफल लोगों की सोने से पहले क्या आदत है इसे जानना भी जरूरी है.

  1. सफल बनने के लिए वो आदतें अपनाना जरूरी है
  2. बिल गेट्स के लिए रोज रात को पढ़ना बहुत जरूरी है
  3. रात 1 बजे सोते हैं बराक ओबामा और सुबह 7 बजे जागते हैं

जानते हैं दुनिया के कुछ सफलतम लोगों की बेडटाइम हैबिट्स के बारे में...

रोज रात पढ़ना जरूरी मानते हैं
बिल गेट्स, फाउंडर माइक्रोसॉफ्ट

बायोग्राफी, इतिहास, फिलोसॉफी से जुड़ी किताब पढ़ते हैं.
सोने से पहले रोज कम से कम एक घंटा जरूरी मानते हैं.
कम से कम 7 घंटे नींद लेते हैं। इसके बिना काम में मन नहीं लगता.

 

पढ़ना-लिखना इनका भी शौक
बराक ओबामा, पूर्व राष्ट्रपति, अमेरिका

हर रोज आधी रात तक पढ़ते हैं और कुछ लिखते भी हैं.
अमेरिका के राष्ट्रपति थे तब 11 बजे तक मीटिंग करते थे.
रात 1 बजे सोते हैं और सुबह सात बजे जाग जाते हैं.

fallback
टेस्ला के को फाउंडर एलन मस्क (FILE PIC)

कह चुके हैं खुद को नाइट आउल
एलन मस्क, को-फाउंडर टेस्ला

खुद को नाइट आउल मानते हैं। रात 1 से सुबह 7 बजे तक सोते हैं.
कभी दिनभर में 7-8 डाइट कोक पीते थे। अब 2 तक सीमित हैं.
कहते हैं इससे उन्हें दिनभर काम करने की ताकत मिलती है.

fallback
मशहूर लेखक स्टीफन किंग (FILE PIC)

सारे तकिए एक दिशा में जमाते हैं
स्टीफन किंग, लेखक

सोने से पहले टूथ ब्रश जरूर करते हैं और हाथ भी धोते हैं. 
सारे तकियों को एक खास तरह से एक दिशा में जमाते हैं.
इसका कारण तो वे नहीं बताते। पर जानते हैं ये अजीब आदत है.

Trending news