62वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : ‘क्वीन’के लिए कंगना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार
Advertisement

62वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : ‘क्वीन’के लिए कंगना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

फिल्म ‘क्वीन’ में दमदार अभिनय के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत को 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ अदाकारा घोषित किया गया है, वहीं ‘हैदर’ और ‘मैरीकॉम’ ने भी कुछ खिताब अपने नाम किये हैं। इसमें चैतन्य तम्हाने की ‘कोर्ट’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित की गयी।

62वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : ‘क्वीन’के लिए कंगना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

नई दिल्ली : फिल्म ‘क्वीन’ में दमदार अभिनय के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत को 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ अदाकारा घोषित किया गया है, वहीं ‘हैदर’ और ‘मैरीकॉम’ ने भी कुछ खिताब अपने नाम किये हैं। इसमें चैतन्य तम्हाने की ‘कोर्ट’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित की गयी।

सोमवार को ही अपना जन्मदिन मना चुकीं 28 वर्षीय कंगना को आज एक अच्छा उपहार मिल गया जिन्हें अपने कॅरियर का दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। उनकी फिल्म ‘क्वीन’ ऐसी लड़की की कहानी है जो अपने मंगेतर से धोखा खाने के बाद अकेले ही विदेश में हनीमून मनाने चली जाती है। कंगना को 2010 में फिल्म ‘फैशन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किया गया था।

विकास बहल निर्देशित यह फिल्म सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म की श्रेणी में भी नामित थी। कन्नड फिल्म ‘नानू अवनल्ला अवालू’ में भावनात्मक किरदार अदा करने के लिए विजय को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के खिताब के लिए चुना गया है।

भारतीय न्याय व्यवस्था की खामियों पर केंद्रित फिल्म ‘कोर्ट’ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही गयी है। 17 अप्रैल को फिल्म के सिनेमाघरों में प्रदर्शन से पहले यह पुरस्कार मिलने से इसे और अधिक सफलता मिल सकती है।

शेक्सपीयर के प्रसिद्ध उपन्यास ‘हेमलेट’ पर बनी शाहिद कपूर अभिनीत ‘हैदर’ को भी पांच पुरस्कारों के लिए चुना गया है। विशाल भारद्वाज को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के लिए खिताब दिया जाएगा। हालांकि वह फिल्म के निर्देशन के लिए सम्मान हासिल नहीं कर सके और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार बांग्ला फिल्मकार श्रीजीत मुखर्जी (फिल्म चतुष्कोण के लिए) की झोली में चला गया।

Trending news