'न्यूटन' को मिली ऑस्कर में एंट्री तो झूम उठा बॉलीवुड! पढ़े किसने क्या कहा
Advertisement

'न्यूटन' को मिली ऑस्कर में एंट्री तो झूम उठा बॉलीवुड! पढ़े किसने क्या कहा

राजकुमार ने ट्वीट कर अपनी इस खुशी को जाहिर किया और उसके बाद से ही बॉलीवुड सितारों ने उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू कर दिया.

शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म न्यूटन को ऑस्कर 2018 में एंट्री मिल गई है और इसके बाद से ही बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें इसके लिए शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया. पूरा बॉलीवुड इस खबर को सुनने के बाद काफी खुश है. बता दें कि राजकुमार की यह फिल्म इसी शुक्रवार को रिलीज हुई है और रिलीज के साथ ही राजकुमार ने अपने फैन्स के साथ इस गुड न्यूज को शेयर किया. राजकुमार और उनकी फिल्म के लिए यह खुशखबरी 100 करोड़ क्लब में शामिल होने से भी बड़ी होगी. 

  1. फिल्म में आदर्शवादी लड़के का किरदार निभा रहे हैं राजकुमार.
  2. फिल्म को ऑस्कर के लिए किया गया है नॉमिनेट.
  3. फिल्म को अमित मासुरकर ने किया है डायरेक्ट.

यह भी पढ़ें: राजकुमार राव की 'न्यूटन' है ऑस्कर में भारत की Official Entry

राजकुमार ने ट्वीट कर अपनी इस खुशी को जाहिर किया और उसके बाद से ही बॉलीवुड सितारों ने उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू कर दिया. 

बता देें कि इस फिल्म को अमित मासुरकर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में राजकुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी, अंजली पाटिल, रघुबीर यादव, दानिश हुसैन और संजय मिश्रा भी हैं. ऑस्कर में 'न्यूटन’ का मुकाबला स्वीडन की फिल्म 'द स्क्वायर', जर्मनी की 'इन द फेड', कंबोडिया की 'फर्स्ट दे किल्ड माई फादर', पाकिस्तान की 'सावन' से होगा. 90वें अकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन 4 मार्च 2018 को लॉस एंजिल्स में होगा.

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Trending news