'पीपल्स च्वॉइस अवॉर्ड' जीतने पर बॉलीवुड सितारों ने प्रियंका को दी ढेर सारी बधाई
Advertisement

'पीपल्स च्वॉइस अवॉर्ड' जीतने पर बॉलीवुड सितारों ने प्रियंका को दी ढेर सारी बधाई

रणबीर सिंह, सोनाक्षी सिन्हा, अथिया शेट्टी और अक्षय कुमार सहित बॉलीवुड के कई सितारों ने पीपल्स च्वॉइस अवॉर्ड जीतने पर प्रियंका चोपड़ा की सरहाना की है और उन्हें योग्य विजेता करार दिया है।

'पीपल्स च्वॉइस अवॉर्ड' जीतने पर बॉलीवुड सितारों ने प्रियंका को दी ढेर सारी बधाई

मुंबई : रणबीर सिंह, सोनाक्षी सिन्हा, अथिया शेट्टी और अक्षय कुमार सहित बॉलीवुड के कई सितारों ने पीपल्स च्वॉइस अवॉर्ड जीतने पर प्रियंका चोपड़ा की सरहाना की है और उन्हें योग्य विजेता करार दिया है।

प्रियंका ने अपने अमेरिकन टीवी शो ‘क्वांटिको’ के लिए नए टीवी सीरीज़ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है। वह पीपल्स च्वॉइस अवॉर्ड में पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।

‘बाजीराव मस्तानी’ में उनके सह अभिनेता रणबीर ने कहा, ‘प्रियंका को बहुत बहुत मुबारकबाद। मुझे उन पर बहुत गर्व है। उन्होंने देश को गौरवान्वित किया है। वह बहुत मेहनती हैं और उन्होंने देश को अविश्वसनीय रूप से गौरवान्वित किया है।’ सोनाक्षी ने कहा कि ‘मैरीकॉम’ की स्टार अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़े स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

सोनाक्षी ने कहा, ‘मैं उनकी कामयाबी पर बहुत खुश हूं। इसका उनसे बेहतर हकदार कोई भी नहीं था। वह भारत का बड़े स्तर पर प्रतिनिधित्व कर रही हैं। मुझे पता था कि यह होगा।’ ‘मैरीकॉम’ में प्रियंका के साथ काम करने वाले अभिनेता दर्शन कुमार ने कहा, ‘वह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ही हैं। हमारे देश के लिए यह गर्व का पल है।’ 

'हीरो’ की अभिनेत्री आथिया शेट्टी ने कहा, ‘मेरे ख्याल से वह एक प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने हमारे देश को गौरवान्वित किया है।’ अभिनेत्री सोनम कपूर, इरफान खान ने भी पुरस्कार जीतने के लिए अभिनेत्री को बधाई दी।

अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रियंका को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने देश और बॉलीवुड को गौरवान्वित किया है। उन्होंने 22वें वाषिर्क स्टार स्क्रीन अवॉर्डस के रेड कारपेट पर कहा, ‘वह इसकी हकदार हैं। उन्होंने अच्छा काम किया है। उन्होंने हमें गौरवान्वित किया है।’

Trending news