अब महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री भारत का नया सेंसर बोर्ड होगा: कांग्रेस
Advertisement

अब महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री भारत का नया सेंसर बोर्ड होगा: कांग्रेस

कांग्रेस ने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के रिलीज को लेकर मनसे प्रमुख राज ठाकरे के साथ समझौता करने को लेकर आज देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री अब देश का नया सेंसर बोर्ड होगा।

अब महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री भारत का नया सेंसर बोर्ड होगा: कांग्रेस

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के रिलीज को लेकर मनसे प्रमुख राज ठाकरे के साथ समझौता करने को लेकर आज देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री अब देश का नया सेंसर बोर्ड होगा।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘मुख्यमंत्री फडणवीस ने मनसे के फरमानों के आगे झुक कर अपने पद की प्रतिष्ठा को कम किया है और संविधान की अवहेलना की है।’ उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुये कहा, ‘अब महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री भारत का नया सेंसर बोर्ड होगा।’

राजनीतिक और अन्य संगठनों के दबाव में, बॉलीवुड के निर्माताओं ने करन जौहर की फिल्म के रिलीज होने का रास्ता साफ करते हुये कल घोषणा की थी कि वे पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेंगे। मनसे ने फिल्म के रिलीज को रोकने की अपनी धमकी वापस ले ली है।

Trending news