कंगना-रितिक विवाद में नया मोड़, लीक हुई निजी तस्वीर
Advertisement

कंगना-रितिक विवाद में नया मोड़, लीक हुई निजी तस्वीर

कंगना रनौत और रितिक रोशन के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब दोनों की एक निजी तस्वीर लीक होने के बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है। लीक तस्वीर में रितिक रोशन कंगना के साथ बेहद सहज दिख रहे हैं। तस्वीर में रितिक कंगना को अपने बाहों में लीए हुए हैं।

कंगना-रितिक विवाद में नया मोड़, लीक हुई निजी तस्वीर

नई दिल्ली: कंगना रनौत और रितिक रोशन के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब दोनों की एक निजी तस्वीर लीक होने के बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है। लीक तस्वीर में रितिक रोशन कंगना के साथ बेहद सहज दिख रहे हैं। तस्वीर में रितिक कंगना को अपने बाहों में लीए हुए हैं।
गौर हो कि इससे पहले रितिक ने कहा था कि उनका कंगना के साथ स्ट्रिक्टली प्रोफेशनल रिलेशन ही है।

मीडिया में आ रही विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस तस्वीर के बाद अब कंगना के वकील ने रितिक से सवाल किया है कि वह इस तस्वीर पर अपना जवाब दे। उन्होंने रितिक से पूछा है कि यह रिलेशनशिप पर्सनल थी या प्रोफेशनल? बताया जा रहा है कि यह तस्वीर अर्जुन रामपाल की पार्टी का है। गौरतलब है कि रितिक के वकील ने 16 फरवरी को कंगना को नोटिस भेजा था। इसमें कहा गया था कि मेरे क्लाइंट का कहना है कि आपने उनके साथ दो फिल्मों में काम किया है। 

आप दोनों के बीच स्ट्रिक्टली प्रोफेशनल रिलेशनशिप है। मेरे  क्लाइंट और आपके बीच कोई समाजिक, व्यक्तिगत और  जज्बाती या इंटीमेट रिलेशनशिप नहीं है।  विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस तस्वीर के लीक होने के बाद कंगना के वकील रिजवान सिद्दिकी ने रितिक से पूछा है कि वह बताएं कि क्या वे कंगना से राखी बंधवाने आए थे? इससे पहले कंगना के रितिक को भेजे कुछ और ईमेल्स लीक हुए थे। इसमें वे प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर जैसी एक्ट्रेस का नाम ले रही हैं। हालांकि, इस पर कंगना के वकील की सफाई भी आई थी।

 

Trending news