आईफा अवॉर्ड्सः ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ ने लूटी महफिल
Advertisement

आईफा अवॉर्ड्सः ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ ने लूटी महफिल

अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) 2016 में 2015 में आई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ विजेता बन कर उभरी है और सलमान खान के अभिनय वाली फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म जबकि संजय लीला भंसाली की फिल्म को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है। यहां पर आयोजित पुरस्कार के 17वें संस्करण में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब हासिल करते हुये निर्देशक कबीर खान ने अपने मुख्य अभिनेता की तारीफ की।

फोटो सौजन्य- ट्विटर
मैड्रिड : अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) 2016 में 2015 में आई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ विजेता बन कर उभरी है और सलमान खान के अभिनय वाली फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म जबकि संजय लीला भंसाली की फिल्म को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है। यहां पर आयोजित पुरस्कार के 17वें संस्करण में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब हासिल करते हुये निर्देशक कबीर खान ने अपने मुख्य अभिनेता की तारीफ की।
 
उन्होंने कहा, 'धन्यवाद आईफा। स्टारिंग और इस फिल्म के निर्माण के लिए धन्यवाद सलमान। जिस तरीके से मैं फिल्म बनाना चाहता था उन्होंने मुझे बनाने दिया।' भंसाली को भी उनके मुख्य अभिनेताओं रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के साथ सम्मानित किया गया। निर्देशक ने बताया, 'मेरी अन्य फिल्में ‘बाजीराव..' जैसी प्यारी नहीं है। मैं यह देख कर आश्चर्यचकित हूं कि इसने पुरस्कार सत्र में कितना बेहतर किया है। मेरे तीनों पसंदीदा अभिनेताओं के साथ पुरस्कार हासिल करना एक विशेष क्षण है। मैं इस फिल्म के लिए किसी को धन्यवाद नहीं देना चाहूंगा क्योंकि ‘आपको धन्यवाद’ देना काफी नहीं है।'
 
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को ‘पीकू’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला और उन्होंने अपने चरित्र के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। उन्हें दो फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणियों के लिए नामित किया गया था। 30 वर्षीय अभिनेत्री ने इस पुरस्कार को फिल्म की लेखिका जूही चतुर्वेदी और उन सभी लोगों को समर्पित किया जिन्होंने पर्दे के पीछे रह कर काम किया था। उन्होंने कहा, 'मैं जूही को धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने मेरी प्रस्तुति को सार्थक बना दिया। मैं कड़ी मेहनत करने वाले सभी स्पॉट ब्वॉयज, लाईट मैन को धन्यवाद देती हूं।' 
 
‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए यह रात खास रही क्योंकि प्रियंका को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार सम्मान मिला। अभिनेत्री ने कहा कि वह अपना सम्मान अपने सह कलाकार और इस पुरस्कार के लिए नामित तन्वी आजमी के साथ साझा करना चाहते हैं जिन्होंने फिल्म में अपने काम के लिए इस साल राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। प्रियंका ने कहा, 'मैं अभिभूत हूं। मैं रणवीर, दीपिका और संजय सर को धन्यवाद देती हूं।' प्रियंका के ‘दिल धड़कने दो’ के सह-अभिनेता अनिल कपूर को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है।
 
‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ में हास्य भूमिका के लिए दीपक डोबरियाल को सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतिकर्ता का पुरस्कार मिला। दर्शन कुमार को ‘एनएच 10’ में नकारात्मक भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला। ‘रमन राघव 2.0’ स्टार विकी कुशाल को ‘मसान’ में अपने शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का खिताब मिला जबकि भूमि पेढनाकर को ‘दम लगा के हैशा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का खिताब मिला। संगीत के क्षेत्र में भी वाईआरएफ का दबदबा रहा। पपोन ने ‘मोह मोह के धागे’ गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक का पुरस्कार जीता जबकि मोनाली ठाकुर को इसी गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका का खिताब मिला। इस गीत से वरूण ग्रोवर को आईफा में पहली बार सर्वश्रेष्ठ गीतकार का खिताब मिला।
 
सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार ‘रॉय’ फिल्म के लिए मीत ब्रदर्स, अमाल मलिक और अंकित तिवारी को मिला। ‘हीरो’ के अभिनेता सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी को ‘जोड़ी ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार मिला। इस कार्यक्रम का समापन हिन्दी फिल्म जगत के सितारों के जोरदार प्रस्तुति के साथ हुआ। शाम में प्रस्तुति देने वाले रितिक रोशन पहले व्यक्ति थे। उन्होंने ‘एक पल का जीना’, ‘बावरे बावरे’ और ‘सेनोरिटा’ गीतों पर प्रस्तुति दी। प्रियंका चोपड़ा ने ‘राम चाहे लीला’, ‘आज की रात’ और ‘दिल धड़कने दो’ जैसे अपनी हिट गीतों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। टाइगर श्रॉफ ने अपने दो आदर्शों माइकल जैक्सन और रितिक को अपनी प्रस्तुति समर्पित की। सोनाक्षी सिन्हा ने ‘ताकी ताकी’, ‘हवा हवाई’ और ‘नैनों में सपना’ जैसे लोकप्रिय गीतों से मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी को याद किया। कार्यक्रम में सलमान खान ने भी अपना जलवा बिखेरा।

Trending news