संगीतकार रवींद्र जैन नहीं रहे, मुंबई में ली अंतिम सांस
Advertisement

संगीतकार रवींद्र जैन नहीं रहे, मुंबई में ली अंतिम सांस

मशहूर संगीत निर्देशक, गायक और गीतकार रवींद्र जैन का शुक्रवार को यहां निधन हो गया।

संगीतकार रवींद्र जैन नहीं रहे, मुंबई में ली अंतिम सांस

मुम्बई : मशहूर संगीत निर्देशक, गायक और गीतकार रवींद्र जैन का शुक्रवार को यहां निधन हो गया।

वह 71 साल के थे। उनके करीबी सू़त्रों ने बताया कि लीलावती अस्पताल में जैन के विभिन्न अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण सुबह चार बजकर 10 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

जैन को कुछ दिन पहले इलाज के लिए नागपुर के वोकहार्ड अस्पताल से बांद्रा के लीलावती अस्पताल लाया गया था। सूत्रों के मुताबिक संगीतकार मूत्र संक्रमण से पीड़ित थे जिससे उनके वृक्क में दिक्कत पैदा हो गयी थी।

रविवार को वह किसी कार्यक्रम के लिए नागपुर में थे लेकिन अपने खराब स्वास्थ्य के चलते कार्यक्रम पेश नहीं कर पाए। उन्हें एयर एम्बुलेंस से मुम्बई लाया गया। वह लीलावती अस्पताल में आईसीयू में जीवन रक्षक प्रणाली पर थे।

सबसे अधिक सफल संगीतकारों में एक बनने के लिए अंधता को पराजित करने वाले जैन ने ‘चोर मचाये शोर’, ‘गीत गाता चल’, ‘चितचोर’ और ‘अंखियों के झरोखे से’ जैसी 70 के दशक की हिट फिल्मों के लिए संगीत दिया।

उन्हें राजकपूर ने बड़ा ब्रेक दिया जिनके लिए उन्होंने ‘राम तेरी गंगा मैली’, ‘दो जासूस’ और ‘हिना’ जैसी फिल्मों में सुपरहिट गाने दिए। 1980 और 1990 के दशकों में जैन ने पौराणिक फिल्में और टेलीविजन धारावाहिकों के लिए संगीत दिया।

उनके परिवार में पत्नी दिव्या और पुत्र आयुष हैं।

Trending news