प्लेबैक गायन के बारे में मैंने अभी कुछ नहीं सोचा है: सोनाक्षी सिन्हा
Advertisement
trendingNow1259884

प्लेबैक गायन के बारे में मैंने अभी कुछ नहीं सोचा है: सोनाक्षी सिन्हा

आईफा 2015 में मंच पर गुनगुनाते हुए कदम रखने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि उन्होंने फिल्मों में पाश्र्व गायन के बारे में फिलहाल कुछ नहीं सोचा है। 28 वर्षीय अभिनेत्री ने भविष्य में एक संगीत समारोह करने की इच्छा जताई।

प्लेबैक गायन के बारे में मैंने अभी कुछ नहीं सोचा है: सोनाक्षी सिन्हा

कुआलालंपुर : आईफा 2015 में मंच पर गुनगुनाते हुए कदम रखने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि उन्होंने फिल्मों में पाश्र्व गायन के बारे में फिलहाल कुछ नहीं सोचा है। 28 वर्षीय अभिनेत्री ने भविष्य में एक संगीत समारोह करने की इच्छा जताई।

उन्होंने कहा, मैंने बॉलीवुड में पाश्र्व गायन के बारे में अभी कुछ नहीं सोचा है। मैं फिलहाल मंच पर दर्शकों के सामने प्रस्तुति देकर खुश हूं। मैं किसी दिन संगीत समारोह करना चाहूंगी। वह अब पेशेवर गायन करने वाली अभिनेत्रियों की श्रेणी में शामिल हो गई हैं। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर भी गायन में हाथ आजमा चुकी हैं।

सोनाक्षी अब ए आर मुरगादास की महिला प्रधान फिल्म ‘अकीरा’ में दिखाई देंगी। इससे पहले उन्होंने मुरगादास के साथ ‘हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ में काम किया है।

Trending news