असहिष्णुता पर आमिर खान के बयान पर जैकी श्राफ ने कहा, 'लोगों को विरोध करने का अधिकार है'
Advertisement

असहिष्णुता पर आमिर खान के बयान पर जैकी श्राफ ने कहा, 'लोगों को विरोध करने का अधिकार है'

फिल्म अभिनेता जैकी श्राफ का मानना है कि देश में असहिष्णुता को लेकर जारी बहस में कुछ भी गलत नहीं है। उनका मानना है कि विरोध करना भारत जैसे एक लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी का हिस्सा है। ‘ब्रदर्स’ के 58 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि अगर लोगों को लगता है कि कुछ गलत हो रहा है तो वे इसके खिलाफ बात कर सकते हैं।

असहिष्णुता पर आमिर खान के बयान पर जैकी श्राफ ने कहा, 'लोगों को विरोध करने का अधिकार है'

पणजी : फिल्म अभिनेता जैकी श्राफ का मानना है कि देश में असहिष्णुता को लेकर जारी बहस में कुछ भी गलत नहीं है। उनका मानना है कि विरोध करना भारत जैसे एक लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी का हिस्सा है। ‘ब्रदर्स’ के 58 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि अगर लोगों को लगता है कि कुछ गलत हो रहा है तो वे इसके खिलाफ बात कर सकते हैं।

श्राफ ने कहा, भारत एक विशाल लोकतंत्र है। हमें वह कहने का अधिकार है जो हम कहना चाहते हैं और लोगों को विरोध करने का अधिकार है। अगर लोगों को कुछ चीजें गलत लग रही हैं तो लोगों को इसके खिलाफ बोलने का अधिकार है। ‘रंगीला’ के अपने सह अभिनेता आमिर खान के अपनी पत्नी के भारत छोड़ कर जाने की सलाह पर की गयी टिप्पणी के कारण बने प्रतिकूल माहौल के बीच श्राफ ने कहा कि लोगों को जल्दीबाजी में निष्र्कष पर पहुंचने के बजाय उनसे पूछना चाहिए कि उन्होंने ऐसी बात क्यों कही।

जैकी श्राफ ने कहा कि वह अपनी मां की बचपन में मध्य एशिया से मुंबई तक की यात्रा पर एक जीवनी या वृत्तचित्र वृतांत तैयार करना चाहते हैं। उन्होंने कहा यह एक कहानी है और वह चाहते हैं कि उनके नाती-पोते इसे जानें। श्राफ को डक्यूमेंटरी, शार्ट एंड एनिमेटेड फिल्मस (एमआईएफएफ) पर मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव का ब्रांड एम्बेसडर बनया गया है। यह समारोह 28 जनवरी से मुंबई में शुरू हो रहा है।

 

Trending news