वेस्टर्न ड्रेस पर भी मांग में सिंदूर और चूड़े के साथ नजर आईं देसीगर्ल, PHOTOS VIRAL
Advertisement

वेस्टर्न ड्रेस पर भी मांग में सिंदूर और चूड़े के साथ नजर आईं देसीगर्ल, PHOTOS VIRAL

देसीगर्ल प्रियंका चोपड़ा का हर अंदाज उनके फैंस अपने सिर-आंखों पर लेते हैं, अब शादी और रिसेप्शन के बाद न्यूली मैरिड कपल का अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है

निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा, फोटो साभार: योगेन शाह

नई दिल्ली: इस महीने की शुरुआत से ही अमेरिकी सिंगर निक जोनास और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की शादी की तस्वीरें सुर्खियां बटोर रही हैं. देसीगर्ल प्रियंका चोपड़ा का हर अंदाज उनके फैंस अपने सिर-आंखों पर लेते हैं, अब शादी और रिसेप्शन के बाद न्यूली मैरिड कपल का अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है. प्रियंका और निक ने बुधवार रात अपनी शादी के बाद पहला इवेंट अटेंड किया. 

ऐसा था नई दुल्हन का अंदाज 
भले ही प्रियंका अब विदेश की दुल्हन बन गई हैं. लेकिन अब भी उनका मन पूरी तरह देसी है. बुधवार को दिल्ली के बीकानेर आउस में जब प्रियंका वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं तो सबकी नजर उनपर ही ठहर गई. क्योंकि प्रियंका ने अब भी अपनी मांग में सिंदूर और हाथ में चूड़ा पहना हुआ था. जाहिर सी बात है कि शादी के बाद तुरंत प्रियंका का यह श्रंगार उतारने का मन नहीं हुआ. अपनी इसी अदा के चलते तो प्रियंका विदेश बहू बनने के बाद भी देसीगर्ल का तमगा अपने पास रखे हैं.

 

fallback
निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा, फोटो साभार: योगेन शाह

 

इस मौके की प्रियंका-निक की इनसाइड तस्वीरें भी काफी पसंद की जा रही हैं. दूल्हा दुल्हन इस मौके पर काफी कूल मूड में नजर आ रहे हैं. तस्वीरें देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस कपल ने शादी के बाद यह पहली आउटिंग काफी एंजॉय की है. 

 

fallback
निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की इनसाइड फोटो, साभार: INSTAGRAM@priyanka.news

 

देर रात पहुंचे मुंबई 
इस इवेंट के बाद यह जोड़ा दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आया. तीन दिन दिल्ली में रुकने के बाद अब निक और प्रियंका मुंबई पहुंच चुके हैं. प्रियंका एयरपोर्ट पर भी बेहद खूबसूरत लुक में नजर आईं. 

 

fallback
 एयरपोर्ट पर निक और प्रियंका, फोटो साभार: INSTAGRAM@Yogenshah

 

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने जोधपुर में चार दिन की डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद दिल्ली में रिसेप्शन दिया था. प्रियंका की शादी 1 और 2 दिसंबर को पहले क्रिश्चियन और फिर दूसरे दिन हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई. इसके बाद मंगलवार 4 दिसंबर को दोनों ने दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया था. इस रिसेप्शन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई.  

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Trending news