प्रियंका और निक की सगाई हो चुकी है. निक ने प्रियंका को उनके जन्मदिन पर प्रपोज किया था. इंटरनेशनल मीडिया में खबरें हैं कि यह जोड़ी इसी साल अक्टूबर में शादी कर सकती है.
Trending Photos
नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर के चलते सुर्खियों में हैं. हॉलीवुड पॉप स्टार निक जोनास के साथ डेटिंग की खबरों के बाद प्रियंका कई बार उनके साथ दिखाई दी हैं. अब प्रियंका और निक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यह जोड़ी काफी क्लोज होती नजर आ रही है. यह वीडियो प्रियंका के फेनपेज पर शेयर किया गया है. दरअसल यह वीडियो सिंगापुर के एक पब का है, जहां प्रियंका और निक आपस में काफी क्लोज नजर आ रहे हैं.
प्रियंका इस वीडियो में हंसते हुए दिख रही हैं. यहां निक प्रियंका के कान में कुछ कहते नजर आ रहे हैं. आप भी देखें वायरल होता यह वीडियो.
Priyanka Chopra and Nick Jonas Jonas spotted at Lavo last night in Singapore! pic.twitter.com/PXnFRcl8Kt
— Priyanka Malaysia FC (@Priyanka0nline) August 5, 2018
खबरें हैं कि प्रियंका और निक की सगाई हो चुकी है. निक ने प्रियंका को उनके जन्मदिन पर प्रपोज किया था. इंटरनेशनल मीडिया में खबरें हैं कि यह जोड़ी इसी साल अक्टूबर में शादी कर सकती है. प्रियंका ने अपने रिश्ते के चलते ही सलमान खान की फिल्म 'भारत' से भी कन्नी काट ली है.