ऑस्कर नॉमिनेटिड फिल्म 'टू किल अ टाइगर' के साथ जुड़ीं प्रियंका चोपड़ा, जानिए कैसे?
Advertisement

ऑस्कर नॉमिनेटिड फिल्म 'टू किल अ टाइगर' के साथ जुड़ीं प्रियंका चोपड़ा, जानिए कैसे?

Priyanka Chopra: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में ऑस्कर नॉमिनेटिड डॉक्यूमेंट्री 'टू किल अ टाइगर' की टीम का हिस्सा बनने के लिए अपना उत्साह व्यक्त किया है. प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस खुशी को साझा किया और इसी के साथ फिल्म के लिए दिल छू लेने वाली बात भी लिखी.

'टू किल अ टाइगर' से प्रियंका चोपड़ा का कनेक्शन

Priyanka Chopra: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और ग्लोबल प्लेटफार्म दोनों में अपने काम के लिए फेमस प्रियंका चोपड़ा एक कार्यकारी निर्माता के रूप में ऑस्कर नॉमिनेटिड डॉक्यूमेंट्री 'टू किल ए टाइगर' (To Kill A Tiger) की टीम में शामिल हो गई हैं. अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रियंका चोपड़ा ने इस प्रोजेक्ट में शामिल होने के बारे में अपना उत्साह साझा किया और बताया कि वह इसके कॉन्टेंट से कितनी गहराई से प्रभावित हैं. 

डेडलाइन की एक हालिया रिपोर्ट में देव पटेल, मिंडी कलिंग और अन्य जैसे उल्लेखनीय नामों के साथ एक कार्यकारी निर्माता के रूप में ऑस्कर नॉमिनेडिट डॉक्यूमेंट्री 'टू किल ए टाइगर' में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की भागीदारी का खुलासा किया गया है. प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी भावनाएं साझा कीं और इसे लेकर एक लंबा पोस्ट भी लिखा.

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर किया शेयर
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ''मुझे ऑस्कर नॉमिनेटिड डॉक्यूमेंट्री 'टू किल अ टाइगर' की अविश्वसनीय टीम में शामिल होने और यह घोषणा करते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि नेटफ्लिक्स (Netflix) ने निशा पाहुजा द्वारा निर्देशित इस शानदार फीचर के ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन के अधिकार हासिल कर लिए हैं. जब मैंने पहली बार 2022 में यह फिल्म देखी थी तो मैं तुरंत इसकी मार्मिक कथा से मंत्रमुग्ध हो गई थी, जिसमें अपनी बेटी के लिए न्याय को सुनिश्चित करने के लिए न्यायिक प्रणाली के भीतर एक पिता के बहादुरीपूर्ण संघर्ष को दर्शाया गया था. यह प्रोजेक्ट एक समर्पित पिता के अपनी प्यारी बेटी के प्रति असीम प्रेम और दृढ़ संकल्प के प्रमाण के रूप में काम करती है.''

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा मार्मिक पोस्ट
एक मार्मिक टिप्पणी के साथ समापन करते हुए प्रियंका ने लिखा, ''कला का यह नमूना वास्तव में कई स्तरों पर दिल पर असर करता है, लेकिन व्यक्तिगत रूप से मेरा जन्म झारखंड राज्य में हुआ था (जहां से पीड़िता और उसके पिता हैं), और जैसा कि एक ऐसे पिता की बेटी जो हमेशा के लिए मेरी चैंपियन थी... मैं टूट गई था.'' उन्होंने आगे कहा, "मैं इस प्रेरक कहानी को खोजने के लिए दुनिया भर के दर्शकों का इंतजार नहीं करवा सकती."

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

कनाडाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म है 'टू किल अ टाइगर'
'टू किल अ टाइगर' एक कनाडाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म है, जिसका निर्देशन निशा पाहुजा ने किया है. फिल्म ने कई प्रशंसाएं हासिल की हैं, जिसमें 10 मार्च, 2024 को होने वाले 96वें ऑस्कर अवार्ड्स में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन भी शामिल है.

Trending news