सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के खिलाफ हमला का केस दर्ज
Advertisement
trendingNow1307705

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के खिलाफ हमला का केस दर्ज

अंधेरी के डीएन नगर में एक परिचित के साथ कथित तौर पर अशिष्टता करने पर फिल्म अभिनेता सलमान खान के अंगरक्षक शेरा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के खिलाफ हमला का केस दर्ज

मुंबई: अंधेरी के डीएन नगर में एक परिचित के साथ कथित तौर पर अशिष्टता करने पर फिल्म अभिनेता सलमान खान के अंगरक्षक शेरा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

डीएन नगर थाना के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर धनजी नलावडे ने बताया कि यह घटना कल रात उस समय हुयी जब लिंक रोड पर अत्तार उमर कुरैशी के साथ शेरा की हाथापाई हो गयी। इससे पहले उनके बीच फोन पर तीखी तकरार हो चुकी थी। शेरा ने कथित तौर पर कुरैशी की पिटाई कर दी।

पीड़ित थाना पहुंचा और शेरा के खिलाफ दर्ज कराई। इसके बाद शेरा के खिलाफ भादंसं की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 326 के तहत मामला दर्ज किया गया। पीड़ित को अंधेरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे के कारण का पता नहीं चल सका है। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी भी नहीं हुयी है। मामले की जांच की जा रही है।

Trending news