शाहरुख खान ने भारतीय जवानों के लिए विशेष कविता लिखी
Advertisement
trendingNow1308135

शाहरुख खान ने भारतीय जवानों के लिए विशेष कविता लिखी

अभिनेता शाहरुख खान ने देश की सुरक्षा में हर पल तैनात जवानों के लिए एक कविता के रूप में विशेष संदेश लिखा है। 50 वर्षीय शाहरुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘संदेश2सोल्जर्स’ पहल के तहत सोशल मीडिया पर एक क्लिप साझा की। इससे पहले आमिर खान, अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे बड़े सितारों ने ट्विटर पर जवानों के लिए अपने संदेश डाले थे।

शाहरुख खान ने भारतीय जवानों के लिए विशेष कविता लिखी

मुंबई : अभिनेता शाहरुख खान ने देश की सुरक्षा में हर पल तैनात जवानों के लिए एक कविता के रूप में विशेष संदेश लिखा है। 50 वर्षीय शाहरुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘संदेश2सोल्जर्स’ पहल के तहत सोशल मीडिया पर एक क्लिप साझा की। इससे पहले आमिर खान, अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे बड़े सितारों ने ट्विटर पर जवानों के लिए अपने संदेश डाले थे।

क्लिप में शाहरुख ने कहा, ‘पूरी दुनिया में सभी को दीपावली की मुबारकवाद और खासतौर पर हमारे जवानों को, जो सीमाओं पर और देश में दूसरी जगहों पर सुरक्षा संभाल रहे हैं।’ उन्होंने लिखा कि जवानों के परिवारों और बच्चों को अच्छी सेहत की भी कामना।

शाहरुख ने बताया कि उन्होंने एक कविता भी लिखी है जिसका हिंदी तजुर्मा कुछ इस तरह है, ‘हमारे पांव कालीन पर हैं, उनके पैर मैदान में। हमारे दिन स्थिर हैं, उनके सामने नई चुनौतियां। हमारी रातें आनंदमयी हैं, उनकी तनावपूर्ण।’

Trending news