...जब सलमान खान ने ऐश्वर्या की फिल्‍म ‘जज्बा' को किया प्रोमोट?
Advertisement

...जब सलमान खान ने ऐश्वर्या की फिल्‍म ‘जज्बा' को किया प्रोमोट?

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का नाम कभी ऐश्‍वर्या राय के साथ जुड़ता था। वैसे दोनों को अलग हुए एक अर्सा बीत गया और दोनों की राहें अलग अलग हो गईं। लेकिन ऐसा लगता है कि सलमान के लिए अभी भी वो एक दुखती नब्‍ज ही हैं। कुछ ऐसी रिपोर्ट बीते दिनों कथित तौर पर सामने आई कि ऐश की आगामी फिल्‍म 'जज्‍बा' सलमान के रियालिटी शो में प्रमोशन के लिए आ सकती है।

...जब सलमान खान ने ऐश्वर्या की फिल्‍म ‘जज्बा' को किया प्रोमोट?

मुंबई : बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का नाम कभी ऐश्‍वर्या राय के साथ जुड़ता था। वैसे दोनों को अलग हुए एक अर्सा बीत गया और दोनों की राहें अलग अलग हो गईं। लेकिन ऐसा लगता है कि सलमान के लिए अभी भी वो एक दुखती नब्‍ज ही हैं। कुछ ऐसी रिपोर्ट बीते दिनों कथित तौर पर सामने आई कि ऐश की आगामी फिल्‍म 'जज्‍बा' सलमान के रियालिटी शो में प्रमोशन के लिए आ सकती है।

सलमान खान से जब उनकी पूर्व प्रेमिका ऐश्वर्या राय बच्चन के लोकप्रिय रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ में आने के बारे में सवाल किया गया तो वह यह कहे बिना नहीं रह सके, ‘जज्बाती सवाल... कर दिया।’ गौर हो कि सलमान इस शो के होस्ट हैं। ऐसी खबरें हैं कि ऐश्वर्या अपनी आगामी फिल्म ‘जज्बा’ के प्रमोशन के लिए ‘बिग बॉस’ में आ सकती हैं। इस फिल्म से वह कई साल के बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी।

और पढ़ें : ऐश्वर्या के बारे में पूछे जाने पर बोले सलमान- 'सवाल के लिए तालियां...जज्बाती सवाल..'

इसके बारे में पूछे जाने पर सलमान ने कहा कि पीआर वालों द्वारा माइक हटाने से पूर्व यह अंतिम सवाल होना था। यह सवाल करने पर इन मैडम के लिए तालियां। जज्बाती सवाल...कर दिया। इस वाकये से ऐसा लगा कि सलमान ने अप्रत्‍यक्ष तौर पर अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड ऐश्‍वर्या की आगामी फिल्‍म जज्‍बा के प्रोमोशन करने में मदद की।

Trending news