मीक मिल ने उड़ाया निकी मिनाज का मजाक
Advertisement

मीक मिल ने उड़ाया निकी मिनाज का मजाक

हिप-हॉप स्टार मीक मिल ने निकी मिनाज द्वारा उनके अलगाव की खबर की पुष्टि किए जाने के बाद उनका मजाक उड़ाया। मीक ने फैशन की समझ को लेकर निकी का मजाक उड़ाया।

मीक मिल ने उड़ाया निकी मिनाज का मजाक

लंदन : हिप-हॉप स्टार मीक मिल ने निकी मिनाज द्वारा उनके अलगाव की खबर की पुष्टि किए जाने के बाद उनका मजाक उड़ाया। मीक ने फैशन की समझ को लेकर निकी का मजाक उड़ाया।

‘एनाकोंडा’ की अभिनेत्री द्वारा 29 वर्षीय मीक के साथ अपने संबंध खत्म होने की पुष्टि किए जाने के एक घंटे बाद ही रैपर ने फैशन को लेकर उनकी समझ का मजाक उड़ाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की।

वर्ष 2013 में कियारा के गीत ‘आई एम आउट’ में निकी ने जो सुनहरे और सफेद रंग की स्नीकर वेजेस पहनी थी। उसकी तस्वीर पोस्ट करते हुए मीक ने लिखा, ‘‘ अगर आप बाहर निकलें तो इसे न पहनें।’ मीक ने यह पोस्ट अब हटा दिया है।

निकी (34) ने ट्विटर पर मीक के साथ अपने संबंध खत्म होने की पुष्टि कर अपने संगीत पर ध्यान देने की बात कही थी। उन्होंने लिखा था, ‘पुष्टि करने के लिए, हां मैं अब किसी संबंध में नहीं हूं। अपने काम पर ध्यान लगा रही हूं और जल्द इसे आपके समक्ष पेश करूंगी। आपका नववर्ष अच्छा हो।’

Trending news