जैक्लीन के ट्विटर पर 10 लाख फैंस, सलमान को कहा- थैंक्स
Advertisement

जैक्लीन के ट्विटर पर 10 लाख फैंस, सलमान को कहा- थैंक्स

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट टि्वटर पर बॉलीवुड अभिनेत्री जैक्लीन फर्नाडिज के 10 लाख प्रशंसक बन गए हैं। इसके लिए उन्होंने फिल्म किक के अपने सह-कलाकार सलमान खान का शुक्रिया अदा किया है।

जैक्लीन के ट्विटर पर 10 लाख फैंस, सलमान को कहा- थैंक्स

मुंबई: माइक्रो ब्लॉगिंग साइट टि्वटर पर बॉलीवुड अभिनेत्री जैक्लीन फर्नाडिज के 10 लाख प्रशंसक बन गए हैं। इसके लिए उन्होंने फिल्म किक के अपने सह-कलाकार सलमान खान का शुक्रिया अदा किया है।

पूर्व मिस श्रीलंका रह चुकी 29 वर्षीय जैक्लीन वर्ष 2009 में टि्वटर से जुड़ी थी। उन्होने ट्वीट कर जानकारी दी कि  टि्वटर पर आखिरकार मेरे दस लाख प्रशंसक बन गए हैं। इसलिए सलमान खान को धन्यवाद।

जैक्लीन ने 2009 में ही अलादीन फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसमे उनके साथ अमिताभ बच्चन और रितेश देशमुख थे। उन्होंने जाने कहां से आई है और मर्डर 2 में भी अभिन्य किया, बतौर अभिनेत्री उन्हें किक से अभिनेत्री के तौर पर पहचान मिली। कई फैशन शो के दौरान रैंप पर भी जैक्लीन हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। 

Trending news