पाकिस्तान की जेलों में 352 भारतीय कैदी बंद
Advertisement

पाकिस्तान की जेलों में 352 भारतीय कैदी बंद

पाकिस्तान की जेलों में मछुआरों समेत 352 भारतीय कैदी बंद हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच 2008 में हुए दूतावास पहुंच समझौते के तहत दोनों देशों ने इस वर्ष एक जनवरी को कैदियों की सूचियों का आदान प्रदान किया था।

नई दिल्ली  : पाकिस्तान की जेलों में मछुआरों समेत 352 भारतीय कैदी बंद हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच 2008 में हुए दूतावास पहुंच समझौते के तहत दोनों देशों ने इस वर्ष एक जनवरी को कैदियों की सूचियों का आदान प्रदान किया था।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान द्वारा एक जनवरी 2015 को दी गयी सूची के अनुसार पाकिस्तान की हिरासत में 50 असैन्य कैदी और 476 मछुआरों के बारे में समझा जाता है कि वे भारतीय हैं।

उन्होने बताया कि इसी प्रकार भारत द्वारा पाकिस्तान को सौंपी गयी सूची के अनुसार भारत की हिरासत में 253 पाकिस्तानी असैन्य कैदी और 132 पाक मछुआरे हैं। स्वराज ने बताया, ‘ इसके अलावा, एक असैन्य कैदी और 172 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान द्वारा 16 फरवरी 2015 को रिहा किया गया था। पाकिस्तान की एक जनवरी 2015 की सूची में शामिल एक कैदी के बारे में समझा गया था कि वह भारतीय है लेकिन बाद में पाया गया कि वह नेपाली है। इसप्रकार , मछुआरों समेत भारतीय कैदियों की संख्या इस समय 352 है।’

 

Trending news