AAP सांसद भगवंत मान का ऑडियो टेप हुआ वायरल, केजरीवाल और पार्टी से जताई नाराजगी
Advertisement
trendingNow1269318

AAP सांसद भगवंत मान का ऑडियो टेप हुआ वायरल, केजरीवाल और पार्टी से जताई नाराजगी

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद भगवंत मान एक कथित ऑडियो टेप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि भगवंत मान अपनी पार्टी से नाराज हैं और उन्‍होंने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है।

AAP सांसद भगवंत मान का ऑडियो टेप हुआ वायरल, केजरीवाल और पार्टी से जताई नाराजगी

नई दिल्‍ली : आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद भगवंत मान एक कथित ऑडियो टेप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि भगवंत मान अपनी पार्टी से नाराज हैं और उन्‍होंने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक ऑडियो टेप वायरल हुआ है, जिसमें कथित तौर पर भगवंत मान और आप से निलंबित सांसद धर्मवीर गांधी के बीच बातचीत रिकार्ड है। हालांकि ज़ी न्‍यूज इस टेप की सत्‍यता की पुष्टि नहीं करता है।

धर्मवीर गांधी और मान के बीच जो बातचीत टेप हुई है, उसमें खुद की अनदेखी पर भगवंत मान ने नाराजगी जताई है। मान ने पंजाब की राजनीति दिल्‍ली से चलाने पर विरोध जताया है। इसमें उन्‍होंने कहा है कि दिल्‍ली से नेता थोपे जा रहे हैं। पंजाब के सांसदों की अनदेखी हो रही है। मान ने कहा कि सेलेबिट्री हूं, इसलिए चुनाव जीता हूं। इस बातचीत में भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी के दूसरे बड़े नेताओं पर सवाल उठाए गए हैं। ऑडियो टेप में पंजाब के नेताओं को नजरंदाज करने और पार्टी में बाहरियों की बढती भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। बता दें कि भगवंत मान पंजाब के संगरूर से सांसद हैं।

गौर हो कि बीते दिनों आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने दो सांसदों धर्मवीर गांधी और हरिंदर सिंह खालसा को पार्टी विरोधी गतिविधि के आरोप में निलंबित कर दिया था। अब उन निलंबित सांसदों में से एक धर्मवीर गांधी से भगवंत मान की बातचीत वायरल हो गई है। इस बातचीत में केंद्रीय नेतृत्व से नाराजगी जाहिर की गई है। हालांकि, इस ऑडियो टेप आने के बाद आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान के खिलाफ किसी कार्रवाई को खारिज कर दिया है। इसके उलट पार्टी नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार उनके सांसदों की बातचीत टैप कर रही है, इसकी जांच होनी चाहिए। दूसरी ओर, भगवंत मान और धर्मवीर गांधी ने किसी ऑडियो टेप जारी करने से इनकार किया है।

Trending news