अमिताभ बच्‍चन और प्रियंका चोपड़ा होंगे 'अतुल्‍य भारत' के नए ब्रैंड एंबेसडर!
Advertisement

अमिताभ बच्‍चन और प्रियंका चोपड़ा होंगे 'अतुल्‍य भारत' के नए ब्रैंड एंबेसडर!

केंद्र सरकार के ‘अतुल्य भारत’ अभियान के नए ब्रैंड एंबेसडर के लिए मेगास्टार अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम शीर्ष पर चल रहा है।

अमिताभ बच्‍चन और प्रियंका चोपड़ा होंगे 'अतुल्‍य भारत' के नए ब्रैंड एंबेसडर!

नई दिल्‍ली : केंद्र सरकार के ‘अतुल्य भारत’ अभियान के नए ब्रैंड एंबेसडर के लिए मेगास्टार अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम शीर्ष पर चल रहा है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, अमिताभ बच्‍चन और प्रियंका चोपड़ा अतुल्‍य भारत के ब्रैंड एंबेसडर बनेंगे। दोनों एक्‍टर्स के नामों का ऐलान 26 जनवरी के बाद किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, ब्रैंड एंबेसडर बनने के लिए इन दोनों का पर्यटन मंत्रालय से सीधे करार होगा। ये भी बताया गया है कि ब्रैंड एंबेसडर बनने के लिए दोनों पैसे नहीं लेंगे।  

सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने अतुल्य भारत के ब्रांड एंबेसडर के नाम तय कर लिए हैं। अमिताभ पुरुष ब्रांड एंबेसडर जबकि प्रियंका ब्रांड एंबेसडर महिला ब्रांड एंबेसडर होंगी। ये पहला मौका होगा जब सरकार सीधे तौर पर ब्रांड एंबेसडर को नियुक्त करेगी। दोनों को 3 साल के लिए नियुक्त किया जाएगा। अमिताभ और प्रियंका दोनों अतुल्य भारत के लिए कोई पैसा नहीं लेंगे।

गौर हो कि अतुल्य भारत के अब तक ब्रांड एंबेसडर के तौर पर काम कर रहे आमिर खान को केंद्र सरकार ने आगे जारी नहीं रखने का फैसला किया है। असहिष्णुता पर आमिर खान के बयान के बाद सरकार की हुई कथित किरकिरी के बाद ये फैसला लिया गया। हालांकि सरकार की तरफ से हर बार यही कहा गया कि इस विवाद से आमिर को हटाने का कोई संबंध नहीं है।

Trending news