पकिस्तान की गोलीबारी में सेना के जवान, महिला की मौत
Advertisement

पकिस्तान की गोलीबारी में सेना के जवान, महिला की मौत

कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की जिसमें शनिवार को सेना के एक जवान और एक महिला की मौत हो गयी।

पकिस्तान की गोलीबारी में सेना के जवान, महिला की मौत

श्रीनगर : कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की जिसमें शनिवार को सेना के एक जवान और एक महिला की मौत हो गयी।

सेना के एक अधिकारी ने बताया, ‘शाम करीब सवा पांच बजे संघर्षविराम का उल्लंघन हुआ जिसमें एक सैनिक और एक महिला की मौत हो गयी।’ सेना की युद्ध सूचना शाखा के कर्नल बृजेश पांडे ने बताया कि संघर्षविराम उल्लंघन नियंत्रण रेखा पर उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुआ।

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने इसका उपयुक्त जवाब दिया।

Trending news