Draupadi Murmu in Bihar: बिहार दौरे पर राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, नीतीश कुमार समेत इन नेताओं से होगी मुलाकात
Advertisement

Draupadi Murmu in Bihar: बिहार दौरे पर राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, नीतीश कुमार समेत इन नेताओं से होगी मुलाकात

Draupadi Murmu in Bihar: राष्ट्रपति पद की एनडीए (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) आज यानी मंगलवार को उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बिहार के दौरे पर है. आज 10 बजे विशेष विमान से द्रौपदी मुर्मू पटना एयरपोर्ट पहुचेंगी.

Draupadi Murmu in Bihar: बिहार दौरे पर राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, नीतीश कुमार समेत इन नेताओं से होगी मुलाकात

पटनाः Draupadi Murmu in Bihar: राष्ट्रपति पद की एनडीए (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने बीते दिन यानी सोमवार को झारखंड का दौरा किया. वहीं आज यानी मंगलवार को उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बिहार के दौरे पर है. आज 10 बजे विशेष विमान से द्रौपदी मुर्मू पटना एयरपोर्ट पहुचेंगी. जिसके बाद द्रौपदी मुर्मू हवाई अड्डे पर स्वागत के बाद पुराने सचिवालय स्थित बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगी. 

द्रौपदी मुर्मू का बिहार आगमन
वहीं बीजेपी प्रदेश कार्यालय के सामने भाजपा की महिला मोर्चा की नेत्रियों द्वारा द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया जाएगा. बीजेपी कार्यालय के बाद भाजपा के अनुसूचित जाति व जनजाति मोर्चा और किसान मोर्चा के नेताओं एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत बाटा मोड़ (फ्रेजर रोड) पर किया जाएगा. 

सभी दलों को समर्थन करने की करेंगी अपील
द्रौपदी मुर्मू होटल मौर्या में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर एनडीए के घटक दलों से चुनाव में समर्थन की अपील करेंगी. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौर्या होटल में मौजूद रहेंगे. आज द्रौपदी मुर्मू अन्य दलों से मुलाकात कर अपने पक्ष में वोट करने के लिए अपील करेंगी. राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के सभी घटक दलों की ओर से समर्थन प्राप्त है. बिहार में एनडीए के मुख्य घटक जदयू ने खुला समर्थन का पहले एलान कर दिया है. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं प्रस्तावक हैं. वहीं कार्यक्रम के बाद द्रौपदी मुर्मू अपराह्न 2 बजे पटना से प्रस्थान करेंगी. 

गौरतलब है कि एनडीए की ओर से झारखंड की राज्यपाल रह चुकीं द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति प्रत्याशी घोषित किया गया है, हालांकि विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को कैंडिडेट बनाया है. बिहार में एनडीए के घटक दल जदयू का भाजपा का कोई विरोध नहीं है. राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एनडीए के दोनों बड़े दलों भाजपा और जदयू के एक ही विचार हैं.

यह भी पढ़े- मूसलाधार बारिश से किशनगंज में बाढ़ जैसे हालात, लोग कर रहे परेशानियों का सामना

Trending news