10 करोड़ सदस्य बनाकर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में बीजेपी
Advertisement

10 करोड़ सदस्य बनाकर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में बीजेपी

लोकसभा और उसके बाद तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत अर्जित करने के बाद अब भाजपा दस करोड़ सदस्य बनाकर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी कर रही है।

लखनऊ : लोकसभा और उसके बाद तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत अर्जित करने के बाद अब भाजपा दस करोड़ सदस्य बनाकर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी कर रही है।

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के नाम 6.48 करोड़ सदस्य बनाने का विश्व रिकार्ड दर्ज है। भाजपा दस करोड़ सदस्य बनाकर नया विश्व रिकार्ड अपनी पार्टी के नाम करना चाहती है। भाजपा इन दिनों सदस्यता नीवकरण और नए सदस्य बनाने का अभियान चला रही है, जो मार्च के अंत तक चलेगा।

भाजपा के देशव्यापी सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि गत वर्ष एक नवम्बर से शुरु हुआ सदस्यता अभियान 31 मार्च 2015 तक चलेगा, जिसमें दस करोड़ सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि पूरे देश में भाजपा की सदस्यता लेने के प्रति लोगों के अति उत्साह के चलते लगभग दो माह में तीन करोड़ तीन लाख सदस्य बन चुके हैं, वहीं अब तक उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 77 लाख सदस्य बने हैं। जम्मू कश्मीर में सबसे कम 53201 सदस्य बने हैं।

शर्मा ने कहा कि भाजपा सदस्य बनने का यह उत्साह लोगों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन और उनकी सरकार की नीतियों में विश्वास को झलकाता है। उन्होंने बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह विभिन्न राज्यों का भ्रमण कर सदस्यता अभियान को गति प्रदान कर रहे हैं। सत्ताइस प्रांतों में कार्यशाला तथा 29 प्रांतों में सदस्यता की लांचिंग का कार्यक्रम शुरू हो चुका है।

Trending news