यूपी में योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को बांटे विभाग, केशव प्रसाद मौर्या को PWD मंत्रालय का जिम्मा
Advertisement

यूपी में योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को बांटे विभाग, केशव प्रसाद मौर्या को PWD मंत्रालय का जिम्मा

योगी ने मंत्रियों को बांटे विभाग, अपने पास गृह मंत्रालय रखा

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया. सीएम योगी ने गृह, राजस्व, शहरी और नियुक्ति समेत 37 मंत्रालय को अपने पास रखा है. उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लोक निर्माण विभाग मंत्रालय यानि PWD मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया हैं.

राजभवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के प्रस्ताव पर दोनों उप मुख्यमंत्रियों सहित सभी 22 मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार के नौ राज्यमंत्रियों तथा 13 राज्यमंत्रियों को विभागों के आवंटन को अनुमोदन प्रदान कर दिया है.

मुख्यमंत्री ने गृह, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अर्थ एवं संख्या, भूतत्व एवं खनिकर्म, बाढ़ नियंत्रण, कर निबंधन, कारागार, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सर्तकता, नियुक्ति, कार्मिक, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य सम्पत्ति, नगर भूमि, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, राष्ट्रीय एकीकरण, अवस्थापना, समन्वय, भाषा, वाहय सहायतित परियोजना, अभाव, सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबंधन, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण, बाट माप आदि विभाग अपने पास रखे हैं.

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लोक निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम विभाग का कार्यभार आवंटित किया गया है.

इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा को माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का कार्यभार दिया गया है.

मथुरा से विधायक व बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा यूपी के उर्जा मंत्री होंगे व बरेली कैंट से पांच बार के विधायक राजेश अग्रवाल को वित्त मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है. 

UP के CM योगी का सख्त आदेश, सरकारी दफ्तरों में पान-गुटखा बैन

वहीं राज्य के दूसरे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को उच्च शिक्षा व यूपी बीजेपी की पूर्व अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही को कृषि मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया हैं. जानिए किन-किन मंत्रियों को मिले कौन-कौन से विभाग

यूपी: ऑपरेशन रोमियो से मनचलों के साथ ही होटल संचालकों में मची खलबली

1. सूर्य प्रताप शाही, कृषि 

2. केशव प्रसाद मौर्य, PWD

3. दिनेश शर्मा, उच्च शिक्षा मंत्रालय

4. मोहसिन रजा, अल्पसंख्यक मंत्रालय व आईटी विभाग (अ.प्र) 

5. स्वाति सिंह, महिला व बाल कल्याण मंत्रालय

6. चेतन चौहान, खेल मंत्रालय

7. स्वामी प्रसाद मौर्य, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, श्रम एवं सेवा योजना

8. रीता बहुगुणा जोशी, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण, पर्यटन मंत्रालय

9. सुरेश खन्ना, संसदीय कार्य, नगर विकास

10. जय प्रकाश, आबकारी विभाग

11. सिद्धार्थनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्रालय

12. आशुतोष टंडन, बेसिक शिक्षा 

13. सतीश महाना, औद्योगिक विकास

13. राजेश अग्रवाल, वित्त मंत्रालय

13. दारा सिंह चौहान, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय व उद्यान मंत्रालय 

14. धर्मपाल सिंह, सिंचाई मंत्रालय

15. ओम प्रकाश राजभर, पिछड़ा वर्ग मंत्रालय 

15. एसपी सिंह बघेल, लघु सिंचाई मंत्रालय 

16 सत्यदेव पचौरी, खादी ग्रामोद्योग

17 रमापति शास्त्री, समाज कल्याण, एससी-एसटी मंत्रालय 

18. श्रीकांत शर्मा, उर्जा मंत्रालय

19. मुकुट बिहारी वर्मा, सहकारिता मंत्रालय 

20. नंद कुमार नंदी, नागरिक उड्डयन मंत्रालय 

गौरतलब है कि 20 मार्च को यूपी के सीएम की शपथ लेते समय योगी आदित्यनाथ के साथ 47 मंत्रियों ने शपथ ली थी जिनमें कैबिनेट मंत्री के रूप में राज्यपाल ने सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना, स्वामी प्रसाद मौर्य, सतीश महाना, राजेश अग्रवाल, दारा सिंह चौहान, रीता बहुगुणा जोशी, धर्मपाल सिंह ,एस पी सिंह बघेल, सत्यदेव पचौरी, रमापति शास्त्री, जय प्रताप सिंह, ओम प्रकाश राजभर, बृजेश पाठक, लक्ष्मीनारायण चौधरी, चेतन चौहान, श्रीकान्त शर्मा, राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, सिद्घार्थ सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा, आशुतोष टण्डन तथा नन्द कुमार नन्दी को शपथ दिलाई.

सीएम योगी ने मंत्रियों से कहा, '15 दिन के भीतर दें अपनी आय और संपत्ति का ब्यौरा'

इनके अलावा स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री  के रूप में अनुपमा जायसवाल, सुरेश राणा, उपेंद्र तिवारी, डॉक्टर महेंद्र सिंह, स्वतंत्रदेव सिंह, भूपेन्द्र सिंह चौधरी, धर्म सिंह सैनी, स्वाति सिंह तथा अनिल राजभर ने स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यमंत्री के रूप में गुलाब देवी, मोहसिन रजा, जयप्रकाश निषाद, अर्चना पाण्डेय, जय कुमार सिंह जैकी, अतुल गर्ग, रणवेन्द्र प्रताप सिंह, नीलकंठ तिवारी, गिरीश चन्द्र यादव, बलदेव औलख, मन्नू कोरी, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह, सुरेश पासी को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई.

योगी मंत्रिमण्डल में जातीय समीकरण साधने की भी कोशिश की गई है और अगड़ी तथा पिछड़ी जातियों के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है. इसमें मोहसिन रजा के रूप में एक मुस्लिम राज्यमंत्री को भी शामिल किया गया है. 

 

Trending news