कांग्रेस ने रश्दी की किताब पर चिदंबरम के बयान से खुद को किया अलग
Advertisement

कांग्रेस ने रश्दी की किताब पर चिदंबरम के बयान से खुद को किया अलग

कांग्रेस ने सोमवार को खुद को पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बयान से अलग कर लिया कि राजीव गांधी सरकार द्वारा सलमान रश्दी के विवादित उपन्याय ‘द सैटेनिक वर्सेस’ पर प्रतिबंध लगाना गलत था।

नई दिल्ली : कांग्रेस ने सोमवार को खुद को पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बयान से अलग कर लिया कि राजीव गांधी सरकार द्वारा सलमान रश्दी के विवादित उपन्याय ‘द सैटेनिक वर्सेस’ पर प्रतिबंध लगाना गलत था।

चिदंबरम के बयान को उनकी निजी राय बताते हुए कांग्रेस नेता कमलनाथ ने आज कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा पार्टी के रूख को ध्वस्त करने का सवाल ही नहीं है। कांग्रेस का रुख स्पष्ट है। आज देश को सौहार्दता पर प्रहार का सामना करना पड़ रहा है। संसदीय मामलों के पूर्व मंत्री ने कहा कि वह चिदंबरम की अपनी राय है। चिदंबरम ने शनिवार को यहां टाइम्स लिटफेस्ट में कहा था कि रश्दी की किताब ‘द सैटेनिक वर्सेस’ को प्रतिबंधित करने का राजीव गांधी सरकार का निर्णय गलत था।

Trending news