कांग्रेस पार्टी की 'लोकतंत्र बचाओ रैली' बकवास : वेंकैया नायडू
Advertisement

कांग्रेस पार्टी की 'लोकतंत्र बचाओ रैली' बकवास : वेंकैया नायडू

संसद के बाहर हुई कांग्रेस की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली को बकवास करार देते हुए केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने आज कहा कि विपक्षी दल बस अगस्तावेस्टलैंड मामले से लोगों का ध्यान बंटाने के लिए ऐसी तरकीब अपना रहा है।

कांग्रेस पार्टी की 'लोकतंत्र बचाओ रैली' बकवास : वेंकैया नायडू

मुम्बई : संसद के बाहर हुई कांग्रेस की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली को बकवास करार देते हुए केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने आज कहा कि विपक्षी दल बस अगस्तावेस्टलैंड मामले से लोगों का ध्यान बंटाने के लिए ऐसी तरकीब अपना रहा है।

नायडू ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘आज कांग्रेस संसद के बाहर प्रदर्शन कर रही है और हम पर आरोप लगा रही है। यह बकवास है और उन्हें यह कहने (राजग सरकार के खिलाफ दोषारोपण) का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।’ इस रैली में राहुल गांधी और मनमोहन सिंह ने अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कांग्रेस सरकारों को गिराने को लेकर मोदी सरकार पर हमला किया।

मंत्री ने कहा, ‘कांग्रेस के शासन के दौरान उन्होंने करीब 100 सरकारें बर्खास्त की थीं। दो राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगाया गया है लेकिन उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में सरकारें बर्खास्त नहीं की गयी हैं, जैसा कि कांग्रेस ने गैर कांग्रेस राज्यों में किया था।’ उन्होंने यह भी कहा कि यह कांग्रेस ही है जिसने 1975 में देश में राष्ट्रपति शासन लगाया था और विपक्षी नेताओं को जेल में भेजने के अलावा प्रेस सेंसरशिप भी लगाई थी।

उन्होंने कहा, ‘उन्होंने अपने फायदे के लिए सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग किया। अतएव संसद के बाहर किया जा रहा प्रदर्शन बकवास है और उन्हें यह कहने का कोई अधिकार नहीं है।’ नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आरोप लगाने का उद्देश्य और कुछ नहीं सिर्फ उन्हें बदनाम करना है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने मोदी को तब भी बदनाम करने की कोशिश की थी जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे। अब इस तरह के प्रदर्शन करके वे अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर सौदे के मामले से ध्यान हटाना चाहते हैं। लेकिन हमारी सरकार इस मामले को नतीजे तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Trending news