करारी हार के बाद सोनिया ने कहा- 'रचनात्मक भूमिका निभाएगी कांग्रेस'
Advertisement

करारी हार के बाद सोनिया ने कहा- 'रचनात्मक भूमिका निभाएगी कांग्रेस'

  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को हरियाणा और महाराष्ट्र में पार्टी की हार स्वीकार करते हुए कहा कि पार्टी दोनों राज्यों में रचनात्मक और सतर्क करने वाली भूमिका निभाएगी। महाराष्ट्र में लगातार तीन कार्यकाल और हरियाणा में लगातार दो कार्यकाल के बाद कांग्रेस को करारी हार मिली है।

करारी हार के बाद सोनिया ने कहा- 'रचनात्मक भूमिका निभाएगी कांग्रेस'

नई दिल्ली:  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को हरियाणा और महाराष्ट्र में पार्टी की हार स्वीकार करते हुए कहा कि पार्टी दोनों राज्यों में रचनात्मक और सतर्क करने वाली भूमिका निभाएगी। महाराष्ट्र में लगातार तीन कार्यकाल और हरियाणा में लगातार दो कार्यकाल के बाद कांग्रेस को करारी हार मिली है।

सोनिया ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, महाराष्ट्र की जनता ने हम पर तीन बार और हरियाणा ने दो बार विश्वास जताया। हम आशा करते हैं कि अब सरकार बनाने वाले दल चुनाव के दौरान किया अपना वादा निभाएंगे।

सोनिया ने आगे कहा, हम अपने समर्थकों और मतदाताओं का पार्टी और उसकी विचारधारा के साथ बिना थके उदारता के साथ खड़े रहने के लिए आभार व्यक्त करते हैं। रविवार को दोनों राज्यों के लिए हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ा दल बनकर उभरी है।

हरियाणा में जहां भाजपा को साधारण बहुमत मिला है, वहीं महाराष्ट्र में 120 सीटें जीतने वाली भाजपा बहुमत से पीछे है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सरकार बनाने के लिए बाहर से समर्थन देने की पेशकश की है। 

Trending news