रिश्‍वत मामला: सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के थाना प्रभारी को किया गिरफ्तार
Advertisement

रिश्‍वत मामला: सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के थाना प्रभारी को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने रिश्वत के एक मामले में दिल्ली पुलिस के एक थाना प्रभारी और एक कथित बहरूपिए को सोमवार को गिरफ्तार किया। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि जनकपुरी पुलिस थाना के थाना प्रभारी केहर सिंह और स्वयं को संयुक्त सचिव बताकर लोगों को ठगने वाले आशुतोष सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

फाइल फोटो

नई दिल्ली : सीबीआई ने रिश्वत के एक मामले में दिल्ली पुलिस के एक थाना प्रभारी और एक कथित बहरूपिए को सोमवार को गिरफ्तार किया। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि जनकपुरी पुलिस थाना के थाना प्रभारी केहर सिंह और स्वयं को संयुक्त सचिव बताकर लोगों को ठगने वाले आशुतोष सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों ने कहा कि ऐसा आरोप है कि आशुतोष सिंह बहरूपिया बनकर लोगों को ठगने के मामले में अपने आरोपों को हटाने के लिए थाना प्रभारी से मदद मांग रहा था और दोनों रिश्वत की राशि को लेकर सौदेबाजी कर रहे थे। सूत्रों ने दावा किया था कि उन्हें तीन लाख रपए की रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार किया गया। आशुतोष के पास से बत्ती वाली कार भी मिली है। सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में खोजबीन जारी है।

Trending news