दिल्ली में कड़ाके की सर्दी, छाई रही हल्की धुंध
Advertisement

दिल्ली में कड़ाके की सर्दी, छाई रही हल्की धुंध

दिल्ली में मंगलवार सुबह ठंड का असर रहा और शहर के कई इलाकों में हल्की धुंध छाई रही। शहर का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस मौसम के औसत से दो डिग्री सेल्सियस कम और कल के मुकाबले 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

नई दिल्ली : दिल्ली में मंगलवार सुबह ठंड का असर रहा और शहर के कई इलाकों में हल्की धुंध छाई रही। शहर का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस मौसम के औसत से दो डिग्री सेल्सियस कम और कल के मुकाबले 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

सुबह आठ बज कर 30 मिनट तक 91 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने दिन के दौरान आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है। एक मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आज दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान के 16 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।

Trending news