स्‍वतंत्रता दिवस पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने गिनाईं कांग्रेस की उपलब्धियां, कहा देश के लिए लड़ेंगे हर लड़ाई
Advertisement

स्‍वतंत्रता दिवस पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने गिनाईं कांग्रेस की उपलब्धियां, कहा देश के लिए लड़ेंगे हर लड़ाई

स्‍वतंत्रता दविस के मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि देश को तोड़ने के लिए जो भी ताकत काम करेगी हम उसके खिलाफ लड़ाई के लिए हमेशा तैयार रहेंगे. 

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया संबोधित (फाइल फोटो)

नई दिल्ली : स्‍वतंत्रता दविस के मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अजय माकन ने कहा कि भारत ने पिछले वर्षों में बड़ी तेजी से विकास किया है चाहे मंगल यान भेजना हो या भारत को विश्व की चौथे नम्बर की सैन्य शक्ति बनाना हो. यह सब कार्य कांग्रेस के शासन में हुए हैं. माकन ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में देश के लोगों के रोटी,कपड़ा और मकान को हमेशा सुरक्षित रखा गया. उन्होंने इस मौके पर कहा कि देश को तोड़ने के लिए जो भी ताकत काम करेगी हम उसके खिलाफ लड़ाई के लिए हमेशा तैयार रहेंगे. 

  1. स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया संबोधित 
  2. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने देश के लिए बहुत सारे बलियान दिए हैं 
  3. उन्होंने कहा कि देश को तोड़ने के लिए जो भी ताकतें काम करेंगे कांग्रेस के लोग हमेशा उनका विरोध करेंगे  

कांग्रेस ने दी कई कुर्बानियां 
अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास कुरबानियों का इतिहास रहा है और कांग्रेस के नेताओं ने तिरंगे की आन-बान और शान के लिए कुरबानियां दी है, चाहे उनको जान गंवा कर फांसी पर क्यों न चढना पड़ा हो. उन्होंने कहा कि चाहे भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी हो या भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हों, हमारे इन नेताओं ने देश की एकता को बरकरार रखने के लिए अपनी शहादत दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने देश को एकजुट रखने का संदेश दिया है. इसलिए हमें यदि तिरंगे की शान को बचाने के लिए विघटनकारी ताकतों से लड़ना पड़ा तो हम पीछे नहीं हटेंगे.

कांग्रेस ने शुरू की चुनाव की तैयारी  
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. कांग्रेस की ओर से इसके लिए कई तरह के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं. कांग्रेस दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन दिल्ली में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए आम लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने की तैयारियों में लगे हैं. आने वाले दिनों में कांग्रेस के कार्यकर्ता आम लोगों को उनके अधिकार दिलाने के लिए अभियान भी चला रहे हैं. 

 

Trending news