दिल्ली में बारिश के साथ हुई सुबह की शुरूआत
Advertisement

दिल्ली में बारिश के साथ हुई सुबह की शुरूआत

दिल्ली में आज सुबह की शुरूआत बारिश के साथ हुई। हालांकि कल की तुलना में न्यूनतम तापमान में आज 2.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी और यह मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

नई दिल्ली : दिल्ली में आज सुबह की शुरूआत बारिश के साथ हुई। हालांकि कल की तुलना में न्यूनतम तापमान में आज 2.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी और यह मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार सफदरजंग और पालम वेधशालाओं में 5.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। समझा जाता है कि सफदरजंग वेधशाला का आंकड़ा दिल्ली का आधिकारिक आंकड़ा होता है। लोधी रोड केंद्र में 6.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी जबकि आयानगर और रिज क्षेत्र में क्रमश: 6.8 मिलीमीटर और 3.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने तथा और बारिश होने का अनुमान जताया है। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश हो सकती है या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।’ सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता 600 मीटर थी जो दिन में साढ़े 11 बजे तक बढ़कर 1000 मीटर हो गयी। उत्तर रेलवे के अनुसार दिल्ली आ रही 42 ट्रेनें कोहरे की वजह से देरी से चल रही हैं, 18 ट्रेनों का समय बदल दिया गया और चार रद्द हो गयीं। हालांकि विमानों का परिचालन सुचारू रूप से जारी रहा। सुबह साढ़े आठ बजे आद्र्रता का स्तर 98 प्रतिशत था।

 

Trending news