AAP सरकार के 100 दिन पूरे, CM केजरीवाल आज करेंगे ओपन कैबिनेट मीटिंग, उठा सकते हैं पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग
Advertisement

AAP सरकार के 100 दिन पूरे, CM केजरीवाल आज करेंगे ओपन कैबिनेट मीटिंग, उठा सकते हैं पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर आज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ओपन कैबिनेट बुलाई है। मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और सभी मंत्री जनता से रूबरू होंगे। इस दौरान सरकार के 100 दिन के कामकाज पर चर्चा होगी। उन्हें कुछ शर्तों के साथ दिल्ली पुलिस की मंजूरी ओपन कैबिनेट को लेकर मिल गई है। केजरीवाल ने अपने ट्विटर संदेश के जरिये दिल्लीवासियों को जनसभा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

AAP सरकार के 100 दिन पूरे, CM केजरीवाल आज करेंगे ओपन कैबिनेट मीटिंग, उठा सकते हैं पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग

नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर आज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ओपन कैबिनेट बुलाई है। मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और सभी मंत्री जनता से रूबरू होंगे। इस दौरान सरकार के 100 दिन के कामकाज पर चर्चा होगी। उन्हें कुछ शर्तों के साथ दिल्ली पुलिस की मंजूरी ओपन कैबिनेट को लेकर मिल गई है। केजरीवाल ने अपने ट्विटर संदेश के जरिये दिल्लीवासियों को जनसभा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सरकार ने अपने पहले 100 दिन में अर्जित उपलब्धियों की सूची तैयार की है। उन्होंने कहा कि उनकी सूची में बिजली और पानी पर सब्सिडी तथा अनधिकृत कॉलोनियों में संपत्ति का पंजीकरण प्राथमिकता में हैं। अधिकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य मंत्री सोमवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में जनता के साथ संवाद करेंगे।

सरकार लोगों के बीच अपनी उपलब्धियां गिनाएगी, जिसमें सस्ती बिजली, मुफ़्त पानी और भ्रष्टाचार पर लगाम के लिए हेल्पलाइन प्राथमिकता पर है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर लोगों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को सेंट्रल पार्क आने को कहा है। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मुहिम पर भी जोर दिया जाएगा। आज की जनसभा में अरविंद केजरीवाल अपनी सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां गिनाने के साथ-साथ दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का मुद्दा भी उठा सकते हैं। माना जा रहा है कि केजरीवाल इसके लिए जनमत कराने की योजना का भी ऐलान कर सकते हैं। 

Trending news