बेंगलुरू की घटना की तरह ही दिल्ली में भी महिला से छेड़छाड़ की कोशिश
Advertisement

बेंगलुरू की घटना की तरह ही दिल्ली में भी महिला से छेड़छाड़ की कोशिश

बेंगलुरू में भीड़ द्वारा महिलाओं के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने की घटना को लेकर उत्पन्न आक्रोश के बीच आज एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें नव वर्ष पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ किए जाने से रोकने पर पुलिस कर्मियों को भीड़ दौड़ाते हुए और उन्हें पत्थर मारते हुए नजर आ रही है।

बेंगलुरू की घटना की तरह ही दिल्ली में भी महिला से छेड़छाड़ की कोशिश

नयी दिल्ली: बेंगलुरू में भीड़ द्वारा महिलाओं के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने की घटना को लेकर उत्पन्न आक्रोश के बीच आज एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें नव वर्ष पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ किए जाने से रोकने पर पुलिस कर्मियों को भीड़ दौड़ाते हुए और उन्हें पत्थर मारते हुए नजर आ रही है।

पुलिस ने बताया कि 31 दिसंबर की रात को उत्तर पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर में हुई इस घटना के सिलसिले में करीब 1200 से 1500 छात्रों से पूछताछ की जा चुकी है। जांचकर्ताओं ने बताया कि दोनों पुरूष पीले और नीले रंग की जैकेट पहने हुए हैं और उन्होंने बत्रा सिनेमाघर के समीप एक मोटरसाइकिल के पीछे बैठी एक महिला को खींचने की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि घटना को देख रहे पुलिस कर्मियों ने दोनों पुरूषों को चेताया। दोनों पुरूष नशे में प्रतीत हो रहे थे। सीसीटीवी के फुटेज के अनुसार, घटना रात 11 बजे से सवा ग्यारह बजे के बीच हुई।

मौके पर मौजूद एक पुलिस कर्मी ने बताया ‘पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पुरूष भाग गए। पुलिस ने वहां खड़े कुछ युवकों को समझाने की कोशिश की कि नव वर्ष का जश्न मनाना चाहिए लेकिन दूसरों को परेशान नहीं करना चाहिए। उन्हें आसपास से गुजर रही महिलाओं के साथ र्दुव्‍यवहार नहीं करना चाहिए।’’ दोनों पुरूषों के जाने के बाद कई छात्र वहां आ गए और पुलिस कर्मियों पर पथराव करने लगे जिसके बाद पुलिस कर्मियों को वहां के एक पुलिस बूथ में शरण लेनी पड़ी।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के बारे में बताया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वहां अतिरिक्त बल भेजा गया। भीड़ ने पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ भी की।

घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। कॉन्स्टेबल अनिल कौशिक का बयान भी लिया गया जो घटना का प्रत्यक्षदर्शी है और पथराव में घायल हो गया था। टीवी चैनलों पर दिखाए गए फुटेज में हंगामा करती भीड़ पुलिस कर्मियों को दौड़ाते और उन पर पथराव करती नजर आ रही है। 

 

Trending news