IGI हवाई अड्डे पर 320 से अधिक चांदी के सिक्के बरामद, व्यक्ति गिरफ्तार
Advertisement

IGI हवाई अड्डे पर 320 से अधिक चांदी के सिक्के बरामद, व्यक्ति गिरफ्तार

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने 320 से अधिक चांदी के सिक्के ले जा रहे एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

नई दिल्ली : इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने 320 से अधिक चांदी के सिक्के ले जा रहे एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर हुई। ड्यूटी पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसफ) के कर्मी ने व्यक्ति के बैग से सिक्के बरामद किए। व्यक्ति की पहचान क्वैद जे के रूप में हुई है, वह इंदौर जा रहा था।

अधिकारियों ने कहा कि व्यक्ति के पास से कुल 326 चांदी के सिक्के मिले थे, जिसका वजन 6.1 किलोग्राम था। व्यक्ति को आगे की कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया।

वहीं, हवाई अड्डे पर कल एक अन्य घटना भी हुई। एक महिला अपने सामान के अंदर गोली रखकर जा रही थी। महिला का नाम प्रज्ञा है और वह अपनी मां के साथ उदयपुर जा रही थी। महिला को शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Trending news