दिल्ली में चिकनगुनिया का प्रकोप; मृतकों की संख्या 4 हुई, पीड़ितों की संख्या 1,000 के पार
Advertisement
trendingNow1303061

दिल्ली में चिकनगुनिया का प्रकोप; मृतकों की संख्या 4 हुई, पीड़ितों की संख्या 1,000 के पार

दिल्ली में चिकनगुनिया का प्रकोप बढ़ने के साथ राष्ट्रीय राजधानी में इस बीमारी से चार लोगों के मरने की खबर है और पीड़ितों की संख्या 1,000 के पार चली गई है। अधिकारियों ने कहा कि 65 वर्षीय रामेन्द्र पांडेय की सर गंगा राम अस्पताल में चिकनगुनिया से सोमवार को मौत हो गई। कल इसी अस्पताल में उदय शंकर और 62 वर्षीय अशोक चौहान की भी मौत हुई। इन सभी की मौत चिकनगुनिया से होने की आज पुष्टि हुई।

दिल्ली में चिकनगुनिया का प्रकोप; मृतकों की संख्या 4 हुई, पीड़ितों की संख्या 1,000 के पार

नई दिल्ली : दिल्ली में चिकनगुनिया का प्रकोप बढ़ने के साथ राष्ट्रीय राजधानी में इस बीमारी से चार लोगों के मरने की खबर है और पीड़ितों की संख्या 1,000 के पार चली गई है। अधिकारियों ने कहा कि 65 वर्षीय रामेन्द्र पांडेय की सर गंगा राम अस्पताल में चिकनगुनिया से सोमवार को मौत हो गई। कल इसी अस्पताल में उदय शंकर और 62 वर्षीय अशोक चौहान की भी मौत हुई। इन सभी की मौत चिकनगुनिया से होने की आज पुष्टि हुई।

वहीं 22 वर्षीय एक लड़की की हिंदू राव अस्पताल में एक सितंबर को मौत हो गई और इसके चिकनगुनिया से मरने की पुष्टि कल की गई।

सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के चेयरमैन डाक्टर बी.एस. राणा ने कहा कि कल जिन तीन लोगों की मृत्यु हुई, उन सभी की उम्र 60 से ऊपर थी। द्वारका के उदय शंकर को 11 सितंबर को भर्ती कराया गया और 12 सितंबर को उनकी मृत्यु हो गई। चिकनगुनिया के लिए उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट सकारात्मक आया। वह हमारे ओपीडी में आए थे और फिर उन्हें भर्ती कर लिया गया।

अस्पताल के अधिकारियों ने कहा, ‘अलीगढ़ से 62 वर्षीय अशोक चौहान की भी कल चिकनगुनिया से मौत हो गई। उन्हें भी 11 सितंबर को आईसीयू में भर्ती कराया गया था और उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट सकारात्मक आया।’ वहीं कबीर नगर इलाके की ईशा की ‘चिकनगुनिया से जटिलताएं पैदा होने’ के चलते हिंदू राव अस्पताल में एक सितंबर को मृत्यु हो गई थी। ईशा को इस अस्पताल में 26 अगस्त को भर्ती कराया गया था। उसका चिकनगुनिया का टेस्ट सकारात्मक आया और कल इस बात की पुष्टि की गयी कि उसकी मौत चिकनगुनिया से हुई है।

Trending news