दिल्ली में छाया रहा हल्का कोहरा, देर से चल रही 30 ट्रेनें
Advertisement

दिल्ली में छाया रहा हल्का कोहरा, देर से चल रही 30 ट्रेनें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज हल्का कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण 30 ट्रेनों का परिचालन देरी से हो रहा है और छह ट्रेनों के चलने का समय दोबारा तय किया गया है।

दिल्ली में छाया रहा हल्का कोहरा, देर से चल रही 30 ट्रेनें

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज हल्का कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण 30 ट्रेनों का परिचालन देरी से हो रहा है और छह ट्रेनों के चलने का समय दोबारा तय किया गया है।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने कहा है कि हवाई यातायात प्रभावित नहीं हुआ है। यहां का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री ज्यादा था।

मौसम विज्ञान अधिकारी के मुताबिक सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर 97 फीसदी नमी दर्ज की गई। सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर दृश्यता 2000 दर्ज किया गया जबकि तीन घंटे के बाद यह गिर कर 600 मीटर हो गया। अधिकारी ने कहा कि आकाश साफ रहने का अनुमान है और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Trending news