किरण बेदी से कहीं ज्यादा खूबसूरत हैं शाजिया इल्मी : मार्कंडेय काटजू
Advertisement

किरण बेदी से कहीं ज्यादा खूबसूरत हैं शाजिया इल्मी : मार्कंडेय काटजू

अपने बयानों से अक्सर विवाद खड़ा करने वाले पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सदस्य शाजिया इल्मी पार्टी की सीएम पद की उम्मीदवार किरण बेदी से कहीं ज्यादा खूबसूरत हैं।

किरण बेदी से कहीं ज्यादा खूबसूरत हैं शाजिया इल्मी : मार्कंडेय काटजू

नई दिल्ली : अपने बयानों से अक्सर विवाद खड़ा करने वाले पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सदस्य शाजिया इल्मी पार्टी की सीएम पद की उम्मीदवार किरण बेदी से कहीं ज्यादा खूबसूरत हैं।

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर पर काटजू ने कहा कि शाजिया इल्मी भाजपा की सीएम पद की उम्मीदवार किरण बेदी से कहीं ज्यादा खूबसूरत हैं और शाजिया यदि भाजपा की सीएम पद की उम्मीदवार बनाई गईं होती तो पार्टी निश्चित रूप से दिल्ली विधानसभा चुनाव जीत जाती।  

क्रोएशिया की राष्ट्रपति ग्रबार कितरोविक का उदाहरण देते हुए काटजू ने ट्वीट किया, 'लोग खूबसूरत चेहरों को देखकर मतदान करते हैं जैसे कि उन्होंने क्रोएशिया में किया। यहां तक कि मेरे जैसा आदमी जो मतदान नहीं करता वह भी शाजिया के लिए मतदान करता।'

 

हालांकि, अपने पोस्ट को लेकर आलोचना का सामना करने के बाद काटजू ने कहा कि उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह बात कही और इसे हल्के अंदाज में ही लेना चाहिए।  

गौरतलब है कि काटजू ने कुछ दिनों पहले अपने ब्लॉग में कहा था कि अभिनेत्री कैटरीना कैफ को भारत का अगला राष्ट्रपति बना देना चाहिए। अपने ब्लॉग में काटजू ने लिखा था कि वह सभी महत्वपूर्ण पदों पर खूबसूरत महिला चेहरों को देखना चाहते हैं। काटजू के इस बयान पर भी विवाद हुआ था।

Trending news