दिल्ली में तेज गर्मी, 44 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
Advertisement
trendingNow1258392

दिल्ली में तेज गर्मी, 44 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

दिल्ली में तेज गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने यहां आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान जताया है। आज सुबह न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है।

नई दिल्ली : दिल्ली में तेज गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने यहां आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान जताया है। आज सुबह न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग ने दिन में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसने कहा कि आज अधिकतम तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। सुबह साढ़े आठ बजे तक आद्रर्ता 32 फीसदी दर्ज की गई।

दिल्ली में कल 43.6 डिग्री सेल्सियस के साथ इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Trending news