भाजपा सांसद ने पूछा, खेमका को क्यों किया जा रहा दरकिनार
Advertisement

भाजपा सांसद ने पूछा, खेमका को क्यों किया जा रहा दरकिनार

भाजपा नेता अश्विनी चोपड़ा ने आज अपनी ही पार्टी की अगुवाई वाली हरियाणा सरकार से सवाल किया कि जब मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन पर जोर दे रहे हैं तो आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को दरकिनार क्यों किया जा रहा है।

चंडीगढ़ : भाजपा नेता अश्विनी चोपड़ा ने आज अपनी ही पार्टी की अगुवाई वाली हरियाणा सरकार से सवाल किया कि जब मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन पर जोर दे रहे हैं तो आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को दरकिनार क्यों किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘मेरा विचार था कि खेमका जैसे ईमानदार अधिकारी को महत्वपूर्ण विभाग दिया जाएगा जहां वह पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के और घोटालों को उजागर कर सकें। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पूरा मामला ठंडे बस्ते में जा रहा है।’ पत्रकारिता से राजनीति में आए चोपड़ा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की साफ-सुथरी छवि है लेकिन उनकी ईमानदारी और भ्रष्टाचार से हर स्तर पर लड़ने की उनकी प्रतिबद्धता की वजह से कुछ नौकरशाह असहज महसूस करते हैं।

खेमका के बारे में करनाल के सांसद ने कहा, ‘मैं सीधे तरीके से बात करता हूं।  अच्छे नौकरशाहों को अच्छे पदों पर लाना चाहिए। खेमका के साथ क्या हुआ, उन्हें परिवहन विभाग से हटाकर पुरातत्व विभाग में डाल दिया गया।’

Trending news