UP Holiday Calendar: 2024 का कैलेंडर जारी! नए साल में जानें कितनी मिलेंगे सार्वजनिक अवकाश, यहां देखें पूरी लिस्ट
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1996496

UP Holiday Calendar: 2024 का कैलेंडर जारी! नए साल में जानें कितनी मिलेंगे सार्वजनिक अवकाश, यहां देखें पूरी लिस्ट

UP Holiday Calendar: उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2024 का सरकारी कैलेंडर जारी कर दिया है. नए साल के इस कैलेंडर में पूरे साल पड़ने वाली सार्वजनिक अवकाश और निर्बन्धित अवकाश की पूरी लिस्ट को शामिल किया गया है. इसी के साथ 31 मार्च, 2024 को क्लोजिंग होने के चलते 1 अप्रैल को सभी बैंक में छुट्टी रहेगी.

UP Holiday Calendar: 2024 का कैलेंडर जारी! नए साल में जानें कितनी मिलेंगे सार्वजनिक अवकाश, यहां देखें पूरी लिस्ट

UP Holiday Calendar: उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2024 का सरकारी कैलेंडर बीते सोमवार को जारी कर दिया है. कैलेंडर में 23 दिसंबर को पड़ने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के दिन भी सरकारी छुट्टी का भी ऐलान किया है. नए साल के इस कैलेंडर में पूरे साल पड़ने वाले कुल 24 सार्वजनिक अवकाश हैं, जबकि 29 दिन निर्बन्धित अवकाश शामिल हैं. इसी के साथ 31 मार्च, 2024 को क्लोजिंग होने के चलते 1 अप्रैल को सभी बैंक में छुट्टी रहेगी.

बता दें कि योगी सरकार की तरफ से जो कैलेंडर जारी किया गया है उसमें जनवरी में 7, फरवरी में 3, मार्च में 6, अप्रैल में 8, मई में 3, जून में 2, जुलाई में 2, अगस्त में 3, सितंबर में 2, अक्टूबर में 8, नवंबर में 6, दिसबंर में 3 दिन की सरकारी छुट्टियों को शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ेंः Morning Success Mantra: खुशहाली और सफलता दिलाते हैं सुबह की ये आदतें, कभी नहीं मिलेगी हार

छुट्टियों की लिस्ट

- 24 नवंबर, 2024 को होने वाले गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस पर भी सरकारी अवकाश रहेगा.

- 17 जनवरी, 2024- गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर अवकाश रहेगा.

सार्वजनिक छुट्टियों की लिस्ट

- मो. हजरत अली के जन्म दिवस

- गणतंत्र दिवस

- महाशिवरात्रि

- होलिका दहन

- होली

- गुड फ्राइ़डे

- ईद-उल-फितर

- डॉ. अंबेडकर जन्मदिवस

- राम नवमी

- महावीर जयंती

- बुद्ध पूर्णिमा

- ईदुज्जुहा (बकरीद)

- मोहर्रम

- स्वतंत्रता दिवस

- रक्षाबंधन

- जन्माष्टमी

- ईद-ए-मिलाद/बारावफात

- महात्मा गांधी जयंती

- दशहरा, महानवनमी, विजयादशमी

- दीपवली

- गोवर्धन पूजा

- भैयादूज

- चित्रगुप्त जयंती

- गुरुनानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा

- क्रिसमस

निर्बंधित छुट्टियों की लिस्ट

- नया साल

- मकर संक्रांति

- हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी

- गरीब नवाज रह. का उर्स

- जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मदिवस

- बसंत पंचमी

- संत रविदास जयंती

- शबे बरात

- होली

- ईस्टर सैटरडे

- ईस्टर मंडे

- जमात-उल-विदा

- रमजान का अंतिम शुक्रवार

- महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज गुह्य जयंती

- चेटी चंद

- ईद-उल-फितर

- चंद्रशेखर जयंती

- लोक नारायण महाराणा प्रताप जयंती

- परशुराम जयंती

- ईदुज्जहा

- मोहर्रम

- चेहल्लुम

- विश्वकर्मा पूजा

- अनंत चतुर्दशी

- महाराजा अग्रसेना जयंती

- दशहरा

- महर्षि वाल्मिकी जयंती

- नरक चतुर्दशी

- सरदार वल्लभ भाई एवं आचार्य नरेंद्र देव जयंती

- छठ पूजा पर्व

- वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस

- चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस

- क्रिसमस ईव

Trending news