मौसम का यू-टर्न, पूरे उत्तर भारत में लगातार हुई बारिश से फिर लौटी ठंड
Advertisement

मौसम का यू-टर्न, पूरे उत्तर भारत में लगातार हुई बारिश से फिर लौटी ठंड

दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश जारी है। लगातार हो रही बारिश से ठंड एक बार फिर लौट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों तक मौसम का मिजाज यही बना रह सकता है।

मौसम का यू-टर्न, पूरे उत्तर भारत में लगातार हुई बारिश से फिर लौटी ठंड

नई दिल्ली : दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश जारी है। लगातार हो रही बारिश से ठंड एक बार फिर लौट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों तक मौसम का मिजाज यही बना रह सकता है।

मैदानी भागों में झमाझम बारिश हुयी तो जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के उंचाई वाले भागों में बर्फबारी होने से तापमान गिर गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने अगले 24 घंटे में और बारिश होने का पूर्वानुमान जाहिर किया है। अलग-अलग मौसमी तंत्र की वजह से देश के विभिन्न भागों में बारिश हो सकती है।

ताजा पश्चिमी विक्षोभ ने पहाड़ी राज्यों जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को प्रभावित किया है। चक्रवाती प्रभाव के कारण हरियाणा, राजस्थान और इसके आसपास के इलाके में बारिश हुयी है। एक और मौसमी तंत्र से गुजरात और राजस्थान के आसपास का इलाका प्रभावित हुआ है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सुबह से ही बारिश और तेज हवाओं से प्रभावित हुआ जिससे तापमान गिर गया। दिन भर आसमान में बादल छाये रहे और तेज हवाएं चलती रही। शहर के कई भागों में हल्की बारिश हुयी। दिन के समय शहर में 17.2 मिलीमीटर बारिश हुयी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Trending news