दिल्ली पुलिस ने लश्कर आतंकी को गिरफ्तार किया
Advertisement

दिल्ली पुलिस ने लश्कर आतंकी को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तोएबा (एलइटी) के एक सदस्य को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तोएबा (एलइटी) के एक सदस्य को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार, वांछित आतंकी इरफान (50) को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उत्तर प्रदेश के बहराइच से गिरफ्तार किया है। इरफान आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन से भी जुड़ा रहा है। स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (स्पेशल सेल) एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इरफान को पहले भी गिरफ्तार किया था, लेकिन पैरोल पर छूटकर वह फरार हो गया था। वह उत्तर प्रदेश के बहराइच का ही रहनेवाला है, जहां से उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, इरफान कई आतंकी वारदातों में शामिल रहा है। कई शहरों में हुई आतंकवादी धमाकों में इरफान का हाथ रहा है।

Trending news