बीजेपी के ‘कार्यकर्ता समागम’ का निमंत्रण नहीं मिला: शत्रुघ्न
Advertisement

बीजेपी के ‘कार्यकर्ता समागम’ का निमंत्रण नहीं मिला: शत्रुघ्न

पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद और सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि पटना के गांधी मैदान में मंगलवार को आयोजित पार्टी के ‘कार्यकर्ता समागम’ में शामिल होने के लिए उन्हें निमंत्रण नहीं मिला है।

पटना : पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद और सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि पटना के गांधी मैदान में मंगलवार को आयोजित पार्टी के ‘कार्यकर्ता समागम’ में शामिल होने के लिए उन्हें निमंत्रण नहीं मिला है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह इस वर्ष के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंकने के लिए यहां पहुंच चुके हैं जबकि स्थानीय सांसद शत्रुघ्न अनुपस्थित हैं। उन्होंने कहा कि न तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और न ही भाजपा के राज्य नेतृत्व ने उन्हें इस समागम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रहे शत्रुघ्न ने कहा कि स्थानीय सांसद होने के बावजूद उनका नाम और तस्वीर किसी बैनर और पोस्टर पर मौजूद नहीं है। कभी भाजपा के स्टार पर्चारकों में से एक रहे शत्रुघ्न अभी मुंबई में हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित नहीं किया गया और वह स्वास्थ्य जांच के लिए मुंबई में हैं।

Trending news