कांग्रेस ने भाजपा को वाड्रा के खिलाफ कार्रवाई की चुनौती दी
Advertisement

कांग्रेस ने भाजपा को वाड्रा के खिलाफ कार्रवाई की चुनौती दी

कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा राबर्ट वाड्रा को बदनाम करने के लिए ‘हवाबाजी’ में लगी हुई है और सत्तारूढ़ पार्टी को चुनौती दिया कि वह सोनिया गांधी के दामाद के खिलाफ कार्रवाई करे, यदि उन्होंने किसी कानून का उल्लंघन किया है।

कांग्रेस ने भाजपा को वाड्रा के खिलाफ कार्रवाई की चुनौती दी

नई दिल्ली : कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा राबर्ट वाड्रा को बदनाम करने के लिए ‘हवाबाजी’ में लगी हुई है और सत्तारूढ़ पार्टी को चुनौती दिया कि वह सोनिया गांधी के दामाद के खिलाफ कार्रवाई करे, यदि उन्होंने किसी कानून का उल्लंघन किया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘यदि राबर्ट वाड्रा ने किसी कानून का उल्लंघन किया है तो, भाजपा उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करती है? उन्हें बदनाम करने के लिए (वे सिर्फ) हवाबाजी में लगे हुए हैं। यह सोनिया गांधी और इंदिरा गांधी के परिवार को बदनाम करने की भाजपा की गलत मंशा है।’ भाजपा शासित हरियाणा और राजस्थान में वाड्रा के भूमि सौदों की जांच चल रही है।

वाड्रा ने रविवार को कहा कि उनपर राजनीतिक कारणों से निशाना साधा जा रहा है और ‘राजनीतिक औजार’ के रूप में उनका इस्तेमाल हो रहा है।

यह आरोप लगाते हुए कि उनपर ‘लगातार राजनीतिक हमले’ किए जा रहे हैं, 46 वर्षीय वाड्रा ने दावा किया कि भाजपा उनपर हमलों को ‘जनता का ध्यान भटकाने की जरूरत होने पर राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है।’ इसबीच भाजपा ने वड्रा के बयानों को ‘हास्यास्पद’ बताया और कहा कि पार्टी बदले की राजनीति में यकीन नहीं रखती है। साथ ही आरोप लगाया कि उन्होंने व्यापार करने के लिए गांधी परिवार के अपने संबंधों का उपयोग किया।

Trending news