पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल कौर मिलीं सोनिया गांधी से
Advertisement

पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल कौर मिलीं सोनिया गांधी से

पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता राजिंदर कौर भट्टल ने शुक्रवार को यहां पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और प्रदेश पार्टी इकाई में जारी कलह जल्द सुलझाने पर जोर दिया।

नई दिल्ली : पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता राजिंदर कौर भट्टल ने शुक्रवार को यहां पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और प्रदेश पार्टी इकाई में जारी कलह जल्द सुलझाने पर जोर दिया।

ऐसी जानकारी है कि भट्टल ने कांग्रेस अध्यक्ष से कहा कि वह पार्टी पर्यवेक्षकों का एक तथ्यान्वेषी दल भेजें और गुटबाजी समाप्त करायें जिसके कारण पार्टी को आगामी चुनाव में कीमत चुकानी पड़ सकती है।

पूर्व मुख्यमंत्री के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से कहा है कि वे पंजाब कांग्रेस के परस्पर विरोधी दोनों नेताओं अमरिंदर सिंह और प्रताप सिंह बाजवा से बातचीत करें और संकट का समाप्त कराएं। उन्होंने कथित तौर पर कहा है कि मामले को सुलझाने के लिए एक नया चेहरा लाया जाए जो पार्टी और उसके सभी नेताओं को साथ लेकर आगे बढ़ें।

 

Trending news