भारत में गतिविधियां नहीं बढ़ा पाएगा आईएसआईएस : राजनाथ
Advertisement

भारत में गतिविधियां नहीं बढ़ा पाएगा आईएसआईएस : राजनाथ

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि आईएसआईएस गतिविधियों को लेकर देश में कोई चिंताजनक स्थिति नहीं है और इसके साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि भारत में उनकी गतिविधियां नहीं बढ़ पाएंगी।

भारत में गतिविधियां नहीं बढ़ा पाएगा आईएसआईएस : राजनाथ

नई दिल्ली : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि आईएसआईएस गतिविधियों को लेकर देश में कोई चिंताजनक स्थिति नहीं है और इसके साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि भारत में उनकी गतिविधियां नहीं बढ़ पाएंगी।

गृह मंत्री ने आईएसआईएस की गतिविधियों के संबंध में विभिन्न पूरक सवालों के जवाब में राज्यसभा में यह टिप्पणी की। सदस्यों ने यह सवाल भी किया था कि क्या कोई मुस्लिम संगठन इससे जुड़ा हुआ है। सिंह ने कहा कि वह मुस्लिम समाज को भलीभांति जानते हैं। मुस्लिम समाज भारतीय परंपराओं और संस्कृति में पूरी तरह से रचा बसा हुआ है और वे देश के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि आईएसआईएस की गतिविधियों को लेकर देश में कोई चिंताजनक स्थिति नहीं है और उन्हें पूरा भरोसा है कि भारत में आईएसआईएस की गतिविधियां नहीं बढ़ने वाली है। इसके पहले गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि आईएसआईएस से जुड़ी छिटपुट घटनाएं हुई हैं और आईएस से जुड़ने के प्रयास किए जाने की खबरें हैं। लेकिन कोई मुस्लिम संगठन या नेता इससे जुड़ा नहीं है, उलटे कइयों ने इसका विरोध ही किया है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में कुल छह मामले दर्ज किए गए हैं और कई लोग गिरफ्तार भी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन मामलों में जांच चल रही है। उन्होंने जांच पूरा होने के संबंध में कोई समय सीमा बताने से इंकार किया हालांकि उन्होंने कहा कि एनआईए मामलों की पेशेवर तरीके से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बात का पूरा प्रयास किया गया है कि निर्दोष परेशान नहीं हों और गलती करने वाले व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास रहे।

Trending news