हाईकोर्ट की इजाजत के बाद 16 साल की रेप पीड़िता का हुआ गर्भपात
Advertisement

हाईकोर्ट की इजाजत के बाद 16 साल की रेप पीड़िता का हुआ गर्भपात

हाईकोर्ट की इजाजत के बाद यहां सोला सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने 16 साल की एक बलात्कार पीड़िता का सफल गर्भपात कराया।

फाइल फोटो (प्रतीकात्मक)

अहमदाबाद: हाईकोर्ट की इजाजत के बाद यहां सोला सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने 16 साल की एक बलात्कार पीड़िता का सफल गर्भपात कराया।

गुजरात उच्च न्यायालय ने कल लड़की को अपने आठ हफ्ते के गर्भ को गिराने की इजाजत दी थी। इस सिलसिले में उसके माता पिता ने एक याचिका दायर की थी। लड़की के वकील मनोज श्रीमाली ने बताया कि लड़की ऑपरेशन के बाद स्वस्थ है। पुलिस ने चिकित्सकों से आवश्यक रिपोर्ट ले ली है क्योंकि यह बलात्कार का मामला था।

इस महीने की शुरूआत में सोला पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक संजय ठाकोर (22) ने लड़की से तीन बार बलात्कार किया था जिससे वह गर्भवती हुई थी। ठाकोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने गर्भ का डीएनए नमूना भी प्राप्त कर लिया है और इसे फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया है। सोला पुलिस थाना के निरीक्षक एडी परमार ने भी इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए बताया , ‘हमने अदालत को सूचना दी कि एकत्र किए गए नमूने को डीएनए मिलान के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला भेज दिया गया है।’

 

Trending news